13th June 2026

BREAKING NEWS

अब दिन की शुरुआत राष्ट्रगान और सरस्वती वंदना से, अंत में गूंजेगा राजगीत

छत्तीसगढ़ की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका, धुएं से इलाके में अफरा-तफरी

नौकरी का झांसा देकर मानव तस्करी! झारखंड की 16 युवतियां कर्नाटक भेजी जा रही थीं, 20 लोग रेस्क्यू

अब नहीं लगाने पड़ेंगे नगर निगम के चक्कर! 24 शहरी सेवाएं लोक सेवा गारंटी अधिनियम में शामिल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे थाना सिटी कोतवाली द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण करन

Advertisment

नई दिल्ली: : आज 11 जून को दो राज्यों में बैंक अवकाश, बाकी जगह खुले रहेंगे सभी बैंक

admin Wed, Jun 11, 2025

अगर आज बैंक से जुड़ा कोई काम है तो घबराने की जरूरत नहीं है। देशभर में ज्यादातर राज्यों में बुधवार, 11 जून 2025 को सभी बैंक खुले रहेंगे। केवल हिमाचल प्रदेश और सिक्किम में आज बैंकों की छुट्टी है। इन राज्यों में यह अवकाश संत गुरु कबीर जयंती और सागा दावा पर्व के अवसर पर घोषित किया गया है।

ग्राहक इस दौरान नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI जैसी डिजिटल सुविधाओं का उपयोग कर अपने जरूरी काम निपटा सकते हैं। शेष भारत के सभी राज्यों में सरकारी और निजी बैंक सामान्य रूप से खुलेंगे।

क्या है संत गुरु कबीर जयंती और सागा दावा?

संत गुरु कबीर जयंती 15वीं सदी के महान संत, कवि और समाज सुधारक कबीर दास जी की जयंती के रूप में मनाई जाती है। कबीर दास जी ने समाज में आध्यात्मिकता, समानता और धार्मिक सौहार्द का संदेश दिया था।

वहीं, सागा दावा तिब्बती बौद्धों का पवित्र पर्व है जो भगवान बुद्ध के जीवन की तीन मुख्य घटनाओं—जन्म, ज्ञान प्राप्ति और परिनिर्वाण—की स्मृति में मनाया जाता है। यह त्योहार खासतौर पर तिब्बत, सिक्किम, लद्दाख और हिमालयी क्षेत्रों में श्रद्धा से मनाया जाता है।

जून 2025 में कुल 12 बैंक हॉलिडे

इस माह देशभर में कुल 12 बैंक अवकाश हैं, जिनमें बकरीद, साप्ताहिक छुट्टियाँ (रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार) तथा क्षेत्रीय पर्व शामिल हैं। इसलिए ग्राहकों को सलाह है कि बैंक संबंधी कामों की योजना इन तिथियों को ध्यान में रखकर बनाएं

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन