17th April 2026

BREAKING NEWS

हीटवेव के खतरे के बीच स्वास्थ्य मंत्री ने दिए अहम निर्देश, अस्पतालों में दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने को कहा

जंगल में सड़ी-गली लाश मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

कैबिनेट ने नियमों में किया अहम बदलाव, अवैध रेत उत्खनन पर इतने लाख तक का लगेगा जुर्माना 

सेना के जवान से लाखों की ठगी, बैंक कर्मचारी ने ही लगाया चूना; जानिए क्या है पूरा मामला

अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए मुफ्त कोचिंग का मौका, 4 मई से ट्रेनिंग क्लासेस शुरू; ऐसे करें अप्लाई

Advertisment

IPL 2026 Points Table : जीत-हार के उतार-चढ़ाव से बदला पूरा समीकरण, सभी 10 टीमों की स्थिति में बड़ा उलटफेर

Media Yodha Desk Fri, Apr 10, 2026

IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में अब तक 15 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस बीच दो टीमें अभी भी ऐसी हैं, जिन्हें अपनी पहली जीत की तलाश है। गुरुवार को खेले गए अहम मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक और जीत दर्ज कर ली है, वहीं केकेआर का खाता तो खुल चुका है, लेकिन टीम एक भी मैच जीत नहीं पाई है। इस बीच अंक तालिका में भी बदलाव नजर आ रहे हैं। 15 मैचों के बाद ताजा हालात क्या हैं, इस पर एक नजर डालते हैं। 

राजस्थान रॉयल्स का अंक तालिका में पहले नंबर पर कब्जा बरकरार

आईपीएल 2026 में इस वक्त राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले नंबर पर अपना कब्जा बरकरार रखे हुए है। टीम ने तीन मैच खेलकर सभी में जीत दर्ज की है और उसके पास 6 अंक हो गए हैं। खास बात ये है कि टीम का नेट रन रेट भी काफी अच्छा चल रहा है, जो बाद में काफी फायदेमंद साबित होगा। तीन में से दो मैच जीतकर और बिना कोई मैच हारे पंजाब किंग्स की टीम नंबर दो पर है। आरसीबी तीन, दिल्ली कैपिटल्स चार, लखनऊ सुपर जायंट्स नंबर 5 पर हैं। इन सभी टीमों के बराबर चार चार अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के मामले मे आरसीबी की टीम ​बाजी मारती हुई नजर आती है। 

सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बराबर अंक

इसके बाद आगे की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बराबर दो दो अंक हैं। इन सभी ने केवल एक एक मैच जीता है और दो में हार का भी सामना करना पड़ा है। ये सभी टीमें अब तक तीन तीन मैच खेल चुकी हैं। इसके बाद अगर आखिरी दो पायदान की बात करें तो केकेआर नंबर 9 और सीएसके नंबर 10 पर हैं। केकेआर की टीम चार मैच खेल चुके हैं। लेकिन जीत एक भी नसीब नहीं हो पाई है। एक मैच रद होने के कारण उसका खाता जरूर खुल गया है, लेकिन जीत का कॉलम खाली है। सीएसके की टीम आखिरी नंबर पर है। टीम ने तीन मैच खेल लिए हैं, लेकिन एक भी जीत नहीं मिली है। इन दो टीमों का हाल काफी खराब है। 

आईपीएल में आज खेला जाएगा आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला

अभी की बात करें तो जो टीमें टॉप 4 में हैं, वे काफी मजबूत और अच्छी लग रही हैं। खासकर राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स की टीमों ने तो कमाल का खेल अब तक दिखाया है। आरसीबी और डीसी ने भी अच्छ खेल दिखाया है। अब आने वाले चार से पांच मैच काफी अहम होंगे। इन मैचों में जो टीम बाजी मारेगी, वो काफी आगे निकल जाएगी। आज यानी 10 अप्रैल की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी का मुकाबला होगा। ये दो बेहतरीन टीमों का मैच है, जो अंक तालिका में हलचल पैदा करेगा। 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन