9th August 2026

BREAKING NEWS

आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ; मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल

बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

अगस्त में 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, छत्तीसगढ़ के बैंक भी रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

Advertisment

नई दिल्ली : राष्ट्रपति ने की राज्यपाल और उपराज्यपाल की नई नियुक्तियां, हरियाणा, गोवा और लद्दाख को मिले नए प्रमुख

Indrajeet Yadav Mon, Jul 14, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को हरियाणा, गोवा और लद्दाख के लिए नई नियुक्तियों की घोषणा की। इस संबंध में राष्ट्रपति भवन द्वारा आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की गई, जिसमें बताया गया कि ये नियुक्तियां कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी। प्रो. असीम कुमार घोष बने हरियाणा के राज्यपाल

पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ शिक्षाविद और भाजपा नेता प्रोफेसर असीम कुमार घोष को हरियाणा का 19वां राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे बंडारू दत्तात्रेय का स्थान लेंगे, जो 2021 से हरियाणा के राज्यपाल थे।

प्रो. घोष वर्ष 1999 से 2002 तक पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं और 2023 हावड़ा लोकसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी भी रहे। वे पार्टी के मार्गदर्शक मंडल से जुड़े रहे हैं और संघ के साथ गहरा जुड़ाव रखते हैं। अशोक गजपति राजू को मिला गोवा का दायित्व

पूर्व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और वरिष्ठ नेता अशोक गजपति राजू को गोवा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे लंबे समय से सार्वजनिक जीवन और प्रशासनिक अनुभव से जुड़े रहे हैं। उनकी नियुक्ति को राज्य के विकास और स्थायित्व की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। लद्दाख को मिला नया उपराज्यपाल, कविंदर गुप्ता को जिम्मेदारी

जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता को लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे लंबे समय से भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे हैं और जम्मू-कश्मीर की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।

लद्दाख जैसे संवेदनशील और रणनीतिक क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए यह नियुक्ति सरकार की दूरदर्शी नीति का हिस्सा मानी जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन