21st June 2026

BREAKING NEWS

वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक प्रदर्शन, 11 गेंदों में अर्धशतक ठोक रचा नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

बिना टिकट यात्रा अब पड़ेगी भारी! छत्तीसगढ़ में आज से लागू हुआ नया रेलवे नियम

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर CM साय ने अंबिकापुर में किया योग, बोले- स्वस्थ जीवन के लिए अपनाएं योग

कड़ी सुरक्षा के बीच आज दोबारा होगी परीक्षा, जानें एग्जाम सेंटर के जरूरी दिशानिर्देश

छत्तीसगढ़वासियों को जल्द मिलेगी उमस से राहत, 23 जून तक मानसून की दस्तक के आसार

Advertisment

Chhattisgarh Civil Judge Result 2026 : मेहनत और संघर्ष के सामने नतमस्तक हुई सफलता, बिलासपुर की स्वाति पैकरा बनीं सिविल जज

बिलासपुर: मेहनत, संघर्ष और दृढ़ संकल्प की मिसाल पेश करते हुए बिलासपुर के पुलिस विभाग में पदस्थ सतलोक साय पैकरा की 26 वर्षीय बेटी स्वाति पैकरा ने पहले ही प्रयास में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (न्यायिक) परीक्षा उत्तीर्ण कर सिविल जज बनकर इतिहास रच दिया है।

यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय बन गई है।

संघर्ष से सफलता तक का सफर

स्वाति पैकरा ने आर्थिक और संसाधन संबंधी चुनौतियों के बावजूद अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया।

  • नियमित अध्ययन

  • मॉक टेस्ट और केस स्टडी पर फोकस

  • समय प्रबंधन और आत्मविश्वास

इन सभी ने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

परिवार और शहर में खुशी की लहर

पुलिस विभाग में पदस्थ उनके पिता सतलोक साय पैकरा ने बेटी की उपलब्धि पर गर्व जताया। बिलासपुर में इस उपलब्धि के बाद बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

यह उपलब्धि उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं।

cg civil judge result 2026

cg civil judge result 2026

cg civil judge result 2026

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन