12th August 2026

BREAKING NEWS

एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी कांड के 3 आरोपी पकड़ाए

हत्या के प्रयास के 4 आरोपी गिरफ्तार

नवा रायपुर मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार की धूम, पारंपरिक रंग में रंगा CM हाउस

ट्रंप का बड़ा खुलासा- “हां, मेरी जान को खतरा था”, इसी वजह से तुर्की में बदला गया विमान

सिर्फ 157 रन बनाते ही शुभमन गिल रचेंगे इतिहास, रोहित-विराट भी नहीं बना पाए ये रिकॉर्ड

Advertisment

Aaj Ka Rashifal 29 Oct 2025 : मेष, वृष और सिंह राशियों पर बरसेगी सितारों की कृपा, वृश्चिक को रहना होगा सतर्क; पढ़िए अपना दैनिक राशिफल

Media Yodha Desk Wed, Oct 29, 2025

Aaj Ka Rashifal 29 October 2025: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि बुधवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। आज सुबह 7 बजकर 51 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 30 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इन खास ग्रह-नक्षत्रों का असर आज सभी राशियों के जीवन पर अलग-अलग तरीके से पड़ेगा। यहां जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल। इसके साथ ही हर राशि का आज का शुभ रंग और अंक भी बताया गया है। 

राशिफल-

मेष राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। परिस्थितियां अनुकूल हैं। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- बचकर पार करें। कोई रिस्क न लें। परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार भी ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- परेशानी बनी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति, काम के प्रति लेकिन जीत आपकी होगी। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- भावुकता में आकर कोई फैसला न लें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। अभी महत्वपूर्ण निर्णय रोक दें। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- गृहकलह के संकेत हैं। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के प्रबल योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। धन हानि के संकेत हैं इसलिए निवेश मत करिएगा। जो धन आगमन हो रहा है उसे संजो कर रखें। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

मकर राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में सराहना होगी। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि- मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा हो सकती है। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- आय के नए सोर्स बनेंगे और पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान का साथ, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन