12th August 2026

BREAKING NEWS

शासकीय राशन दुकान में चोरी का पर्दाफाश, 200 कट्टी चावल और 16 कट्टी शक्कर बरामद

भारतीय बॉक्सर ने PM मोदी को सुनाया वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स का किस्सा

PM मोदी समेत नेताओं ने लहराया तिरंगा

शटर तोड़कर दुकान में घुसे नकाबपोश, नकदी लेकर हुए रफूचक्कर... CCTV में कैद हुई पूरी घटना

NIA कोर्ट में अंतिम बहस शुरू, आज बचाव पक्ष रखेगा अपनी दलील

Advertisment

K-4 Missile : INS अरिघात से 3,500 किमी रेंज वाली K-4 मिसाइल का गोपनीय परीक्षण, भारत की सैन्य शक्ति में इजाफा

Media Yodha Desk Fri, Dec 26, 2025

नई दिल्ली : भारत ने रक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए बंगाल की खाड़ी में अपनी स्वदेशी K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का गोपनीय तरीके से सफल परीक्षण किया है. 23 दिसंबर को परमाणु पनडुब्बी INS अरिघात के जरिए अंजाम दिए गए इस परीक्षण ने भारत की सैन्य ताकत को एक नई ऊंचाई दी है.

3,500 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली यह मिसाइल भारत की 'न्यूक्लियर ट्रायड' (आकाश, जमीन और समंदर से परमाणु हमला करने की क्षमता) को अत्यधिक मजबूती प्रदान करती है.

इस मिसाइल की तकनीकी खूबियां इसे दुनिया की घातक मिसाइलों की श्रेणी में खड़ा करती हैं. आवाज की गति से 5 गुना तेज (Hypersonic speed) चलने वाली K-4 मिसाइल को रडार के जरिए ट्रैक कर पाना लगभग नामुमकिन है. यह मिसाइल करीब 2 टन वजन के परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है, जो इसे किसी भी बड़े हमले को विफल करने या उसे अंजाम देने का एक शक्तिशाली हथियार बनाती है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन