14th June 2026

BREAKING NEWS

अब दिन की शुरुआत राष्ट्रगान और सरस्वती वंदना से, अंत में गूंजेगा राजगीत

छत्तीसगढ़ की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका, धुएं से इलाके में अफरा-तफरी

नौकरी का झांसा देकर मानव तस्करी! झारखंड की 16 युवतियां कर्नाटक भेजी जा रही थीं, 20 लोग रेस्क्यू

अब नहीं लगाने पड़ेंगे नगर निगम के चक्कर! 24 शहरी सेवाएं लोक सेवा गारंटी अधिनियम में शामिल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे थाना सिटी कोतवाली द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण करन

Advertisment

शिलांग/गाजीपुर/पटना : राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी को शिलांग ले गई पुलिस, जांच में मिलेगी तेजी

चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में मेघालय पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार कर 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग ले जाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। शिलांग पुलिस सोमवार रात सोनम को लेकर बक्सर होते हुए पटना पहुँची, जहाँ बिहार पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

गाजीपुर कोर्ट से मिली ट्रांजिट रिमांड

शिलांग पुलिस ने गाजीपुर के जिला न्यायालय में सोनम रघुवंशी की ट्रांजिट रिमांड के लिए अर्जी दी थी। अदालत ने दलीलें सुनने के बाद 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की, जिसके बाद पुलिस उसे लेकर शिलांग के लिए रवाना हो गई।

बक्सर थाने में रुका काफिला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

शिलांग पुलिस का काफिला गाजीपुर से पटना जाते समय बिहार के बक्सर जिले के आदर्श नगर थाने में भी कुछ देर रुका। यहाँ सभी पुलिसकर्मियों ने चाय-नाश्ता किया और आगे की सुरक्षा को लेकर चर्चा की। बक्सर नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार, काफिला करीब 30 मिनट थाने में रहा, जिसके बाद पटना के लिए रवाना हो गया।

पटना से कोलकाता होते हुए शिलांग रवाना होगी सोनम

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, शिलांग पुलिस सोनम रघुवंशी को पटना से फ्लाइट के माध्यम से कोलकाता और फिर गुवाहाटी होते हुए शिलांग ले जाएगी। माना जा रहा है कि इस पूरी प्रक्रिया से इस बहुचर्चित हत्याकांड की जांच में तेजी आएगी और कई अहम राज खुल सकते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन