12th August 2026

BREAKING NEWS

शासकीय राशन दुकान में चोरी का पर्दाफाश, 200 कट्टी चावल और 16 कट्टी शक्कर बरामद

भारतीय बॉक्सर ने PM मोदी को सुनाया वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स का किस्सा

PM मोदी समेत नेताओं ने लहराया तिरंगा

शटर तोड़कर दुकान में घुसे नकाबपोश, नकदी लेकर हुए रफूचक्कर... CCTV में कैद हुई पूरी घटना

NIA कोर्ट में अंतिम बहस शुरू, आज बचाव पक्ष रखेगा अपनी दलील

Advertisment

Raipur Sewage Tank Accident Update : रामकृष्ण केयर अस्पताल में 3 श्रमिकों की मौत, ठेकेदार पर FIR दर्ज

Media Yodha Desk Thu, Mar 19, 2026

Raipur Sewage Tank Accident Update: राजधानी के रामकृष्ण केयर अस्पताल में हुए दर्दनाक सीवेज टैंक हादसे में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पचपेड़ी नाका स्थित अस्पताल के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन श्रमिकों की मौत के मामले में टिकरापारा थाना पुलिस ने शासन की ओर से खुद प्रार्थी बनकर ठेकेदार के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। ठेकेदार का नाम पुलिस द्वारा किशन सोनी बताया जा रहा है। आरोपी ठेकेदार के खिलाफ आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

मंगलवार 17 मार्च को भाठागांव स्थित BSUP कॉलोनी के तीन श्रमिक प्रशांत कुमार (32), अनमोल मचकन (25) और गोविंद सेंद्रे (35) अस्पताल के जहरीले सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे थे। सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी के कारण तीनों श्रमिक जहरीली गैस की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। श्रमिकों की मौत के बाद परिजनो ने अस्पताल परिसर में रात तीन बजे तक हंगामा किया।

परिजनों के प्रदर्शन के बाद मंगलवार देर शाम पुलिस ने मामले में ठेकेदार को दोषी मानते हुए एफआईआर दर्ज की है। पुलिस की जांच में सामने आया है, कि ठेकेदार ने अस्पताल प्रबंधन से सफाई का ठेका तो लिया, लेकिन श्रमिकों को ऑक्सीजन मास्क, बेल्ट या सुरक्षा किट उपलब्ध नहीं कराए। बिना किसी तकनीकी पर्यवेक्षण और सुरक्षा उपकरणों के श्रमिकों को 'डेथ ट्रैप' (मौत के जाल) में धकेल दिया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन