7th August 2026

BREAKING NEWS

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

CG के इस जिले में जल्द दौड़ेंगी 50 AC ई-बसें, रूट तय करने में जनता की होगी भागीदारी

Advertisment

RRB JE CBT 2 : रेलवे जूनियर इंजीनियर परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, 2 जुलाई को होगी परीक्षा

Media Yodha Desk Wed, Jun 24, 2026

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर CBT 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप आज जारी कर दी है. जो भी उम्मीदवार JE CBT 2 स्टेज के लिए क्वालिफाई हुए हैं, वो रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटीरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) पदों के लिए CBT 2 परीक्षा 2 जुलाई, 2026 को होने जा रही है.  लगभग 39,034 उम्मीदवार CBT 2 स्टेज के लिए क्वालिफाई हुए हैं, जो कि 2 जुलाई को ये एग्जाम देने जा रहे हैं. सिटी इंटिमेशन स्लिप की मदद से उम्मीदवार को अपने परीक्षा शहर की जानकारी मिल जाएगी और अपनी यात्रा सही से प्लान कर  सकेंगे.

RRB JE CBT 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 कैसे डाउनलोड करें?

  1. सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए संबंधित RRB ज़ोन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

  2. वेबसाइट के होमपेज पर "RRB JE CBT 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026" लिखा हुआ दिखेगा. इसपर क्लिक कर दें.

  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड लिखें.

  4. कैप्चा कोड भरें और लॉगिन पर क्लिक करें.

  5. स्क्रीन पर सिटी इंटिमेशन स्लिप दिखे जाएगी.

  6. स्लिप डाउनलोड करके सेव कर लें.

कब जारी होगा एडमिट कार्ड

CBT 2 परीक्षा 2 जुलाई को तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. उम्मीद की जा रही है कि 28 जून 2026 को एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा. एडमिट कार्ड को भी RRB बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा. एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र का पता और शिफ्ट का समय लिखा गया होगा. एग्जाम वाले दिन एडमिट कार्ड की कॉपी साथ लेकर जरूर जाएं. इसी के आधार पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन