9th August 2026

BREAKING NEWS

बैंक में क्लर्क बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

काउंसलिंग शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बारिश के बाद जमा पानी से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आएंगे छत्तीसगढ़, 2 सितंबर को रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Advertisment

अमेरिकी ट्रेड डील टीम का भारत दौरा टला : दिल्ली में प्रस्तावित बैठक स्थगित

Media Yodha Desk Sun, Aug 17, 2025

नई दिल्ली : ट्रेड डील को लेकर भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित छठे दौर की व्यापारिक वार्ता, जो 25 से 29 अगस्त को नई दिल्ली में होनी थी। उसे स्थगित कर दिया गया है। सूत्र के अनुसार, दोनों देशों के बीच अगले दौर की ट्रेड डील के लिए अमेरिकी व्यापार दल का भारत दौरा पुनर्निर्धारित होने की संभावना है। अमेरिकी दल छठे दौर की वार्ता के लिए 25 अगस्त को भारत आने वाला था।

द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बढ़ी अनिश्चितता

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने अपनी यात्रा रद्द कर दी है, जिससे द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) पर अनिश्चितता बढ़ गई है। इसका कारण अमेरिका द्वारा भारतीय सामानों पर 50% टैरिफ लागू करना है, जिसमें 25% टैरिफ 7 अगस्त से और अतिरिक्त 25% रूस से तेल खरीदने की सजा के रूप में 27 अगस्त से प्रभावी होगा।

ट्रंप ने लगाया अतिरिक्त टैरिफ

टीम को दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत को आगे बढ़ाना था, जो कि इस समय विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल आयात पर भारतीय वस्तुओं पर 25% शुल्क लगाने की घोषणा की है, जो कि पहले लगाए गए 25% टैरिफ के अतिरिक्त है।

27 अगस्त के आसपास होनी थी ये बैठक

यह वार्ता अमेरिका और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर छठे दौर की वार्ता होती और इसका समय भी महत्वपूर्ण था। क्योंकि यह 27 अगस्त के आसपास होनी थी, जब अतिरिक्त 25% टैरिफ लागू होने वाला था। यह वार्ता सितंबर-अक्टूबर की समय-सीमा से पहले हो रही थी, जिसे समझौते को अंतिम रूप देने के लिए लक्षित किया जा रहा था। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि वार्ता का कार्यक्रम पुनर्निर्धारित किये जाने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन