12th August 2026

BREAKING NEWS

एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी कांड के 3 आरोपी पकड़ाए

हत्या के प्रयास के 4 आरोपी गिरफ्तार

नवा रायपुर मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार की धूम, पारंपरिक रंग में रंगा CM हाउस

ट्रंप का बड़ा खुलासा- “हां, मेरी जान को खतरा था”, इसी वजह से तुर्की में बदला गया विमान

सिर्फ 157 रन बनाते ही शुभमन गिल रचेंगे इतिहास, रोहित-विराट भी नहीं बना पाए ये रिकॉर्ड

Advertisment

Republic Day 2026 Live : 77वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा, सैन्य शक्ति और ब्रह्मोस-आकाश-अर्जुन टैंक की दहाड़

Media Yodha Desk Mon, Jan 26, 2026

Republic Day 2026 Live:  देश आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस  मना रहा है। राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर मुख्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ध्वजारोहण कर दिया है। राष्ट्रपति सैन्य परेड की सलामी ले रहीं हैं। गणतंत्र दिवस में पहली बार 2 चीफ गेस्ट हैं। मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए हैं।

राष्ट्रपति सैन्य परेड की सलामी के बाद कर्तव्य पथ पर सैन्य बाहुबल दिख रहा है। साथ ही ब्रह्मोस और आकाश हथियार प्रणालियां, गहन मारक क्षमता वाला सूर्यास्त्र रॉकेट लॉन्चर प्रणाली और अर्जुन युद्धक टैंक की गर्जना से दुश्मन देश कांप गया है। इस दौरान वायुसेना के 29 एयर क्राफ्ट फ्लाईपास्ट कर रहा है। इनमें 16 फाइटर जेट, 4 ट्रांसपोर्ट विमान और 9 हेलिकॉप्टर शामिल हो रहे हैं। सभी एयरक्राफ्ट 8 फॉर्मेशन बनाएंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=TxoAYWg64Ao

कर्तव्य पथ पर एनक्लोजर के बैकग्राउंड में वंदेमातरम् की लाइन्स वाली पुरानी पेंटिंग लगाई जाएंगी। मुख्य मंच पर फूलों से वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चंद्र चटर्जी को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन