16th June 2026

BREAKING NEWS

IndiGo ने बदले बैगेज नियम, Extra Baggage पर बढ़ा खर्च

छत्तीसगढ़ में संपत्ति बिक्री के नियमों में बड़ा बदलाव, अब ई-टेंडर के बिना नहीं होगी जमीन-दुकानों की बिक्री

1 लाख की रिश्वत लेते CEO, बाबू और चपरासी रंगे हाथ गिरफ्तार

रायगढ़ में दर्दनाक हादसा... मालगाड़ी की चपेट में आई हथिनी की मौत, मौके पर डटा रहा हाथियों का झुंड

गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूलों में लौटी रौनक, नए शिक्षण सत्र का हुआ आगाज

Advertisment

: कश्मीर की पहली वंदे भारत ट्रेन को इस दिन हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

admin Thu, Jan 23, 2025

श्रीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में कश्मीर के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे. भारतीय रेलवे के सूत्रों ने गुरुवार को ईटीवी भारत को बताया. सूत्रों ने कहा कि उद्घाटन की अंतिम तिथि अभी तय नहीं हुई है, क्योंकि रेलवे को प्रधानमंत्री कार्यालय से पुष्टि मिलना बीका है. सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कटरा से ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे.

एक सूत्र ने कहा, "पीएम की संभावित यात्रा प्लान यह है कि उद्घाटन के दिन वह जम्मू हवाई अड्डे पर उतरेंगे और दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब पर हेलिकॉप्टर से उड़ान भरेंगे. इसके बाद वह कटरा रेलवे स्टेशन जाएंगे और कश्मीर के लिए वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे."

सूत्र ने बताया, "प्रधानमंत्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद एक रैली को भी संबोधित करेंगे. इसके लिए दो स्थानों को चुना गया है, जिसमें कटरा में एक स्पोर्ट स्टेडियम और जम्मू में मौलाना आजाद स्टेडियम शामिल है."

वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल कटरा और श्रीनगर के बीच ट्रेन सेवा के उद्घाटन को देखते हुए 24 और 25 जनवरी को वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन किया जाएगा. कश्मीर के लिए बहुप्रतीक्षित सीधी ट्रेन ने हर बाधा पार कर ली है और उत्तरी रेलवे के कमिश्नर रेलवे सेफ्टी (CRS) दिनेश चंद देशवाल ने ट्रेन को 85 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से चलाने के लिए हरी झंडी दे दी है.

ट्रेन के अंतिम ट्रायल रन की निगरानी सीआरएस ने खुद की थी. इस दौरान ट्रेन 110 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली. कश्मीर के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने से जम्मू-कश्मीर को लाभ होगा, वहीं कश्मीर घाटी का व्यापार और पर्यटन भी बढ़ेगा.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन