नई दिल्ली : ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को PM मोदी ने घेरा: आतंकियों को राजकीय सम्मान देने पर कड़ा प्रहार, दोहरे मापदंड उजागर
admin Tue, May 27, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पाकिस्तान के दोहरे मापदंड को उजागर करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों को पाकिस्तान ने न सिर्फ सम्मान दिया, बल्कि उनके ताबूतों पर पाकिस्तानी झंडा लपेटकर सलामी भी दी। पीएम मोदी ने इसे प्रॉक्सी वॉर नहीं, बल्कि पाकिस्तान की खुली युद्धनीति करार दिया।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में आतंकियों को मिला राजकीय सम्मान
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की सेना ने आतंकियों को मार गिराया, लेकिन पाकिस्तान ने उन आतंकियों को शहीद का दर्जा दिया। उनके ताबूतों पर पाकिस्तानी झंडा लपेटा गया और पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों ने उन्हें सलामी दी। यह सीधे तौर पर पाकिस्तान की आतंक को समर्थन देने वाली नीति को उजागर करता है। पीएम मोदी ने कहा, "ये आतंकवादी अब प्रॉक्सी युद्ध नहीं कर रहे, बल्कि यह पाकिस्तान की सोची-समझी युद्धनीति का हिस्सा है। अगर वे युद्ध लड़ रहे हैं, तो जवाब भी उसी के हिसाब से दिया जाएगा।"
'कांटा निकालना ही होगा', पीएम मोदी का कड़ा संदेश
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में स्पष्ट किया कि भारत अब आतंक के दर्द को झेलता नहीं रहेगा। उन्होंने कहा, "शरीर कितना भी मजबूत क्यों न हो, अगर उसमें कांटा चुभा हो तो दर्द होगा ही। अब हमने ठान लिया है कि कांटा निकालना ही होगा।" उनका यह बयान साफ इशारा करता है कि भारत अपनी सीमाओं पर और भीतर छिपे आतंक के खिलाफ पूरी ताकत से कार्रवाई करेगा।
पाकिस्तान भारत को युद्ध में नहीं हरा सकता, इसलिए शुरू किया प्रॉक्सी वॉर: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने पाकिस्तान की रणनीति पर हमला बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान भारत को सीधे युद्ध में नहीं हरा सकता, इसलिए उसने प्रॉक्सी युद्ध की रणनीति अपनाई। उन्होंने कहा, "1947 में भारत माता के टुकड़े कर दिए गए। उसी रात कश्मीर की धरती पर पहला आतंकी हमला हुआ। पाकिस्तान ने मुजाहिद्दीन के नाम पर आतंकियों की मदद से भारत माता के एक हिस्से पर कब्जा कर लिया। अगर उस दिन ही उन आतंकियों का सफाया कर दिया गया होता, तो 75 साल से चल रही यह समस्या आज नहीं होती।"
तीन युद्धों में भारत ने पाकिस्तान को हराया
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने तीन बार पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध लड़ा और हर बार पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। उन्होंने कहा, "भारत पर बार-बार हमले हुए, लेकिन देश के नागरिकों ने हर दर्द सहा। अब वक्त आ गया है कि आतंक के इस जाल को जड़ से खत्म किया जाए।" पीएम मोदी के बयान से यह साफ है कि भारत आतंक के खिलाफ अपनी नीति में और ज्यादा सख्ती लाने जा रहा है
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन