9th August 2026

BREAKING NEWS

बैंक में क्लर्क बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

काउंसलिंग शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बारिश के बाद जमा पानी से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आएंगे छत्तीसगढ़, 2 सितंबर को रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Advertisment

Petrol Diesel Price Hike : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर उछाल, पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपए महंगा; आम जनता की जेब पर बढ़ा बोझ

Media Yodha Desk Fri, May 15, 2026

Petrol-Diesel Price Hike News: जिस बात का डर था, आखिरकार वही हुआ. देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है. पेट्रोल 3.14 रुपए और डीजल 3.11 रुपए महंगा हो गया है. अब राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 97.91 रुपए और एक लीटर डीजल की कीमत 90.78 रुपए हो गई है.

ईरान-अमेरिका युद्ध और वैश्विक उथल-पुथल के बीच क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी उछाल आ गया था. जिसकी वजह से भारत की सरकारी कंपनियों को हर दिन एक हजार करोड़ यानी महीने में 30 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा था. कुछ समय पहले तक जो कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था, वह अब 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुका है. 

दिल्ली में अब कितने का है पेट्रोल-डीजल?

बता दें कि पिछले लगभग 4 सालों से स्थिर चल रही कीमतों में आज बड़ा बदलाव आ गया है. दिल्ली में नियमित पेट्रोल 94.77 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर अब 97.77 रुपए हो गया है. वहीं, डीजल की कीमत 87.67 रुपए से बढ़कर 90.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है. पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण ईंधन आपूर्ति में किल्लत बनी हुई है, जिसका सीधा असर कीमतों पर दिख रहा है.

28 फरवरी को शुरू हुए ईरान-अमेरिका युद्ध के बावजूद सरकार ने लंबे वक्त तक पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में वृद्धि नहीं की थी, लेकिन कंपनियों को हो रहे नुकसान को देखते हुए सरकार ने आखिरकार दाम बढ़ाने का फैसला किया.

पीएम मोदी ने की थी पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील

इससे पहले पीएम मोदी ने बीते रविवार को संकट के मद्देनजर विदेशी मुद्रा बचाने के लिए ईंधन के विवेकपूर्ण उपयोग, सोने की खरीद और विदेश यात्रा को स्थगित करने जैसे उपायों की अपील की थी. रुपये में भारी गिरावट आई है और वर्तमान में यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के नीचे पहुंच गया है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन