20th June 2026

BREAKING NEWS

खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को लगाई आग

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, ग्रामीणों ने जमीन मालिक और RI से की मारपीट; हंगामे के बाद पुलिस बल तैनात

एयरफोर्स की निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र, 5G जैमर से लैस हुए परीक्षा केंद्र; जानिए क्या है नई सुरक्षा व्यवस्था

सावधान! HPV वायरस सिर्फ सर्वाइकल नहीं, गले के कैंसर का भी बन सकता है कारण, जानें इसके संकेत

जानिए क्यों कट रहे हैं ₹100 और कैसे बच सकते हैं इस चार्ज से

Advertisment

Vande Bharat Train News : मेला देखकर लौट रहे यात्रियों की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत, एक गंभीर

Media Yodha Desk Fri, Oct 3, 2025

बिहार : पूर्णिया के कस्बा में वंदे भारत ट्रेन के चपेट में आने से चार लोगों की  मौत हो गई। जबकि कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को जीएमसी भेजा गया है। वहीं रेलवे पुलिस लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह घटना कस्बा रेलवे गुमटी के पास की बताई जा रही है। मृतकों में सभी की उम्र 18 से 25 वर्ष बताई जा रही है।

सुबह 5 बजे हुआ हादसा

वंदे भारत ट्रेन जोगबनी से चलकर पाटलिपुत्र तक जाती है। यह ट्रेन कस्बा के पास से सुबह तकरीबन 5:00 बजे गुजर रही थी तभी यह हादसा हुआ है। अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है कि हादसे के पीछे क्या वजह है। क्या रेलवे गुमटी कर्मचारी की लापरवाही है या लोगों ने हाई स्पीड ट्रेन की अनदेखी कर गुमटी पार करने का प्रयत्न किया है। 

जांच के बाद सामने आएगी हादसे की वजह

मौके पर रेलवे और प्रशासन के लोग मौजूद हैं। घटना की असली वजह जांच के बाद ही सामने आएगी। बता दें कि जोगबनी से पाटलिपुत्र के बीच चलनेवाली वंदे भारत एक हाईस्पीड ट्रेन है। इसकी रफ्तार 130 किमी प्रति घंटे के करीब होती है। इसलिए जब भी यह ट्रेन गुजरती है तो आसपास के लोग अलर्ट हो जाते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन