12th August 2026

BREAKING NEWS

हत्या के प्रयास के 4 आरोपी गिरफ्तार

नवा रायपुर मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार की धूम, पारंपरिक रंग में रंगा CM हाउस

ट्रंप का बड़ा खुलासा- “हां, मेरी जान को खतरा था”, इसी वजह से तुर्की में बदला गया विमान

सिर्फ 157 रन बनाते ही शुभमन गिल रचेंगे इतिहास, रोहित-विराट भी नहीं बना पाए ये रिकॉर्ड

पोस्ट ऑफिस एजेंट गिरफ्तार, RD खाते में रकम जमा कराने के नाम पर 150 खाताधारकों से करोड़ों की ठगी

Advertisment

Parliament Winter Session 2025 : संसद का शीतकालीन सत्र गरमाया… SIR मुद्दे पर भारी हंगामा, लोकसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित

Media Yodha Desk Mon, Dec 1, 2025

Parliament Winter Session 2025 : संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होते ही सियासी तापमान बढ़ गया है. SIR को लेकर विपक्ष और सरकार के बीच तीखी बहस देखने को मिली, जिसके चलते लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. वहीं, राज्यसभा में सत्र की शुरुआत सभापति के स्वागत के साथ हुई. सभापति ने सभी दलों से अपील की कि सत्र के दौरान सार्थक चर्चा हो और जनता के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाए.

इस सत्र में सरकार का फोकस 14 अहम विधेयकों को पास कराने पर है, जिनमें दिवाला कानून, बीमा कानून, सिक्योरिटीज मार्केट, कॉर्पोरेट कानून, राष्ट्रीय राजमार्ग, उच्च शिक्षा आयोग, एटॉमिक एनर्जी, जीएसटी और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े बिल शामिल हैं. सत्र के पहले ही दिन विपक्ष ने SIR को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति अपनाई, जिससे माहौल गरमाता दिख रहा है. आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और तीखी बहस की संभावना है.

लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

लोकसभा में लगातार एसआईआर पर चर्चा को लेकर हंगामा जारी है। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन