9th August 2026

BREAKING NEWS

बैंक में क्लर्क बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

काउंसलिंग शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बारिश के बाद जमा पानी से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आएंगे छत्तीसगढ़, 2 सितंबर को रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Advertisment

भोपाल में हिंद फार्मा फैक्ट्री से क्लोरीन गैस रिसाव : इलाके में दहशत और लोगों को सांस लेने में परेशानी

Media Yodha Desk Wed, Aug 13, 2025

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में डराने वाली खबर सामने आ रही है। भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित हिंद फार्मा फैक्ट्री में बुधवार दोपहर में क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। फैक्ट्री के केमिकल स्टोर से लीक हुई गैस आसपास के इलाके में फैलने लगी, जिससे कई लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी होने की खबर सामने आई है। आइए जानते हैं कि इस घटना को लेकर अब तक क्या अपडेट सामने आए हैं।

इलाके में हड़कंप की स्थिति

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री में गैस लीक की घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर गोविंदपुरा एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव, एसडीईआरएफ (SDERF) की टीम, नगर निगम की फायर ब्रिगेड, पुलिस बल और बिजली कंपनी का अमला पहुंचा। जांच में पाया गया कि गैस का रिसाव फैक्ट्री परिसर से बाहर तक फैल चुका था।

कैसे लीक हुई गैस?

भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री से क्लोरीन गैस के रिसाव के पीछे का कारण कचरे में आग लगना बताया जा रहा है। SDRF टीम, नगर निगम, SDM, गोविंदपुरा MPEB की टीम मौके पर मौजूद है।

अभी क्या है स्थिति?

फैक्ट्री में गैस का गैस रिसाव पर काबू पाने के लिए मौके पर मौजूद टीम ने कास्टिक सोडा का उपयोग कर क्लोरीन गैस को न्यूट्रल किया। यह पूरी प्रक्रिया लगभग एक घंटे तक चली, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आ गई। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और गैस से प्रभावित क्षेत्र में कुछ समय तक न जाने की अपील की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन