6th August 2026

BREAKING NEWS

गले में फंदा, मुंह में कपड़ा… Instagram फ्रेंडशिप के बाद प्रेमी ने की गर्लफ्रेंड की हत्या

जंगल में भालू ने किया हमला, दो लोगों की गई जान, एक की हालत नाजुक

संसदीय पैनल ने Meta CEO को दिया अल्टीमेटम, वीडियो हटाने पर बढ़ा विवाद

छत्तीसगढ़ में AI मिशन और BEML प्लांट को हरी झंडी, सुशासन और रोजगार पर बड़ा दांव

अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अंतरिम जमानत मंजूर

Advertisment

नई दिल्ली : ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पीओके-पाक में घुसे आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक, सेना का करारा जवाब

admin Wed, May 7, 2025

पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारत ने आतंकवाद के खिलाफ बुधवार रात बड़ी कार्रवाई की। आधी रात करीब डेढ़ बजे भारतीय सेना, एयरफोर्स और नेवी ने संयुक्त ऑपरेशन 'सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके में छिपे आतंक के अड्डों पर भीषण एयर स्ट्राइक की। इस साहसिक कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान में 4 और पीओके में 5 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया।


🚩 ऑपरेशन सिंदूर में आतंक के गढ़ तबाह

भारतीय वायुसेना ने इस हमले में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन के गढ़ों को निशाना बनाया।

  • जैश के 4 ठिकाने

  • लश्कर के 3 कैंप

  • हिज्बुल के 2 बेस
    को एयर स्ट्राइक में ध्वस्त कर दिया गया।


🇮🇳 सीएम विष्णुदेव साय का जोशिला पोस्ट

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी ऑपरेशन सिंदूर पर गर्व जताते हुए एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट किया। उन्होंने रात 2:40 बजे लिखा:
"हर हर महादेव वंदे मातरम् 🇮🇳"
उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


🔥 डिप्टी सीएम विजय शर्मा का दमदार बयान

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने लिखा:
"ये नया भारत है, घर में घुस कर मारता है!"
इसके साथ ही उन्होंने एक और पोस्ट में लिखा:
"ऑपरेशन सिंदूर --- चुन चुन कर बदला लिया जाएगा।"
देशभक्ति से ओतप्रोत इन बयानों ने माहौल और गरमा दिया है।


सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल देशभर में अलर्ट

भारत-पाक तनाव को देखते हुए आज देश के 244 जिलों में सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कलेक्ट्रेट सभागार में शाम 4 बजे यह ड्रिल शुरू होगी।


🚀 ये नया भारत है: बदला लेने में यकीन करता है

भारत का 'ऑपरेशन सिंदूर' न सिर्फ आतंक के खिलाफ करारा जवाब है, बल्कि यह संदेश भी है कि अब नया भारत घुस कर मारता है। पाकिस्तान और पीओके में इस हमले ने दहशत मचा दी है

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन