13th June 2026

BREAKING NEWS

अब दिन की शुरुआत राष्ट्रगान और सरस्वती वंदना से, अंत में गूंजेगा राजगीत

छत्तीसगढ़ की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका, धुएं से इलाके में अफरा-तफरी

नौकरी का झांसा देकर मानव तस्करी! झारखंड की 16 युवतियां कर्नाटक भेजी जा रही थीं, 20 लोग रेस्क्यू

अब नहीं लगाने पड़ेंगे नगर निगम के चक्कर! 24 शहरी सेवाएं लोक सेवा गारंटी अधिनियम में शामिल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे थाना सिटी कोतवाली द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण करन

Advertisment

बोकारो (झारखंड): : झारखंड में एक करोड़ के इनामी नक्सली विवेक का खात्मा, लुगु पहाड़ी मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर

राज्य में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। बोकारो जिले की लुगु पहाड़ी में हुई मुठभेड़ में भाकपा माओवादी के सीसी सदस्य और 1 करोड़ के इनामी कुख्यात नक्सली विवेक समेत 8 नक्सली ढेर कर दिए गए हैं। यह झारखंड के इतिहास में पहली बार है जब इतनी बड़ी रकम के इनामी नक्सली का खात्मा हुआ है।


🔥 झुमरा से पारसनाथ तक फैला था विवेक का खौफ

मारे गए नक्सलियों में अरविंद और साहेब राम मांझी भी शामिल हैं। इन तीनों के मारे जाने से नक्सलियों का झुमरा चैप्टर अब लगभग समाप्त माना जा रहा है। विवेक का दस्ता झारखंड के गिरिडीह और बोकारो जिलों में सक्रिय था, और उसका वर्चस्व पारसनाथ से लेकर झुमरा तक फैला हुआ था।


🪖 कोबरा और झारखंड पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन

पुलिस मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार, लुगु पहाड़ी में नक्सलियों के बड़े दस्ते के जुटने की गुप्त सूचना के बाद कोबरा कमांडो और राज्य पुलिस की संयुक्त टीमें इलाके में भेजी गई थीं। तलाशी के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई।

"पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नक्सलियों को संभलने का मौका नहीं मिला। 8 नक्सली मारे गए, जबकि बाकी जंगलों में भाग गए," — पुलिस अधिकारी


🧠 मुठभेड़ में बरामद हुए भारी हथियार

सर्च ऑपरेशन में अब तक जो बरामद हुआ है:

  • 8 नक्सलियों के शव

  • 3 इनामी नक्सली

  • 4 इंसास राइफल

  • 1 एसएलआर

  • 1 रिवॉल्वर


🕯️ पत्नी की गिरफ्तारी और फिर मौत

जानकारी के अनुसार, विवेक की पत्नी जया को पिछले साल धनबाद में इलाज के दौरान गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद बीमारी के चलते जया की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन