6th June 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – एक दिन में दो बड़ी परीक्षाएं, तिथि बदलने की मांग खारिज

सरकारी स्कूलों में पढ़ाई हुई महंगी! फीस बढ़ोतरी के बाद अभिभावकों पर बढ़ेगा बोझ

चार नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, इलाके में दहशत

94 प्रदूषणकारी उद्योगों को नोटिस, 3.03 करोड़ का जुर्माना वसूला गया

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल; जांच शुरू

Advertisment

Nora Fatehi ने ‘सरके चुनर’ विवाद पर तोड़ी चुप्पी : मांगी माफी, कहा- किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था मकसद

Media Yodha Desk Fri, May 8, 2026

नोरा फतेही 7 मई को सुबह 11.30 बजे जसोला स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के दफ्तर पहुंचीं। दरअसल, जैसे ही फिल्म 'KD: The Devil' का गाना 'सरके चुनर' विवादों में घिर गया। नोरा पर मुसीबत के बादल छा गए। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना ​​था कि इस गाने के बोल और डांस मूव्स अश्लील हैं। NCW दफ्तर से बाहर निकलने के बाद नोरा ने मीडिया से बात की और माफी मांगी। नोरा ने यह भी कहा कि उन्होंने अनाथ बच्चियों की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है।

NCW दफ्तर से बाहर आते ही नोरा फतेही ने मांगी माफी

NCW दफ्तर के बाहर मीडिया से बात करते हुए नोरा फतेही ने कहा, 'मैं माफी मांगती हूं, क्योंकि एक कलाकार के तौर पर मुझे जिम्मेदार होना चाहिए। किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मेरा कोई मकसद नहीं था। इस मामले के बाद मैंने अनाथ बच्चियों की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है।' इससे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो नोट के जरिए इस मामले पर अपनी बात रखी थी। इसके पहले सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा को बताया कि इस गाने से जुड़े विवाद और शिकायतों के बाद इसे बैन कर दिया गया है। यह मामला समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया के एक सवाल के बाद उठाया गया था।

https://twitter.com/i/status/2052304466846847279

'सरके चुनर' पर विवाद क्यों हुआ?

यह विवाद सबसे पहले मार्च 2026 में शुरू हुआ, जब राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने को लेकर एक्ट्रेस नोरा फतेही, एक्टर संजय दत्त, गीतकार रकीब आलम, प्रोड्यूसर वेंकट के. नारायण और डायरेक्टर किरण कुमार को समन जारी किया। आयोग ने इस गाने से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स पर खुद संज्ञान लिया था। ANI के अनुसार, आयोग ने भारतीय न्याय संहिता, IT एक्ट और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) एक्ट के प्रावधानों के तहत गाने के बोल और दृश्यों पर भी चिंता जताई थी। आयोग ने कहा कि कई रिपोर्ट्स और शिकायतों में गाने पर अश्लीलता और फूहड़पन का आरोप लगाए जाने के बाद उसने इस मामले को गंभीरता से लिया। रिलीज होने के बाद इस गाने को ऑनलाइन काफी विरोध का सामना करना पड़ा। नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माए गए इस गाने की कई समूहों और लोगों ने आलोचना की। उनका आरोप था कि इसके बोल और विजुअल्स में महिलाओं को एक वस्तु की तरह दिखाया गया है। इसके तुरंत बाद इस पर कानूनी कार्रवाई करने और गाने को हर जगह से हटाने की मांग उठने लगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन