निजामाबाद/हैदराबाद: : निजामाबाद को मिला हल्दी बोर्ड, अमित शाह बोले - किसानों का दशकों पुराना सपना हुआ पूरा, 2026 तक खत्म होगा नक्सलवाद
admin Mon, Jun 30, 2025
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को तेलंगाना के निजामाबाद में राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और माओवाद पर भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया कर दिया जाएगा।
🔸 हल्दी किसानों को मिला बड़ा तोहफा
अमित शाह ने कहा कि निजामाबाद (इंदौर) की हल्दी अब विदेशों में निर्यात की जाएगी और किसानों को बेहतर लाभकारी मूल्य दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि:
"प्रधानमंत्री मोदी ने हल्दी किसानों के 40 साल पुराने सपने को साकार किया है। अब हल्दी की पैकेजिंग, मार्केटिंग और एक्सपोर्ट के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।"
शाह ने घोषणा की कि निजामाबाद में ही भारत एक्सपोर्ट और भारत ऑर्गेनिक लिमिटेड की शाखाएं भी खोली जाएंगी और हल्दी किसानों को अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर देने के लिए उन्हें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूके जैसे देशों में भेजा जाएगा।
🔸 माओवादियों से आत्मसमर्पण की अपील
केंद्रीय गृह मंत्री ने सभा में स्पष्ट किया कि सरकार माओवादियों से बातचीत नहीं करेगी, जब तक वे हथियार नहीं डालते। उन्होंने कहा:
"उन्होंने जंगलों में 40,000 से ज्यादा आदिवासियों को मारा है। पुलिसकर्मियों को भी निशाना बनाया है। डेढ़ साल में 2000 से अधिक माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। अब समय है कि बाकी भी मुख्यधारा में लौटें।"
शाह ने तेलंगाना सरकार को आगाह करते हुए कहा कि राज्य को माओवादियों की शरणस्थली नहीं बनना चाहिए।
🔸 भ्रष्टाचार पर कांग्रेस-बीआरएस को घेरा
शाह ने कहा कि बीआरएस के शासन में हुए भारी भ्रष्टाचार को कांग्रेस सरकार ने छुपा रखा है। उन्होंने धरणी पोर्टल, कालेश्वरम परियोजना, टीएसपीएससी भर्ती घोटाले और सिंगरेनी कोल माइंस में भ्रष्टाचार की जांच न करने पर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा:
"पहले तेलंगाना, केसीआर के परिवार के लिए ATM था, अब कांग्रेस इसे दिल्ली का ATM बना रही है।"
🔸 ‘मोदी है तो मुमकिन है’ – शाह का विश्वास
अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उरी सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवामा एयर स्ट्राइक और हालिया ऑपरेशन सिंदूर इसका प्रमाण हैं।
"आज पाकिस्तान घबराया हुआ है और भारत की तरफ आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं करता। मगर कांग्रेस नेता राहुल गांधी बार-बार सवाल खड़े करते हैं।"
🔸 यूरिया और खाद की समस्या का हल: किशन रेड्डी
केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने कहा कि पहले यूरिया की भारी किल्लत थी, लेकिन मोदी सरकार ₹3500 की यूरिया की बोरी अब ₹260 में उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा:
"हल्दी बोर्ड के गठन से किसानों को जो लाभ मिला है, वह कांग्रेस सरकार कभी नहीं दे सकती थी।"
🔸 तेलंगाना में BJP की दस्तक
कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय मंत्री बंदी संजय और सांसद धर्मपुरी अरविंद ने कहा कि अब समय आ गया है कि तेलंगाना की जनता डबल इंजन सरकार को मौका दे। शाह ने भरोसा दिलाया कि आने वाले चुनावों में भाजपा तेलंगाना में मजबूत और पारदर्शी सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन