17th June 2026

BREAKING NEWS

रूस का बॉम्बर विमान हुआ क्रैश, साइबेरिया के जंगलों में गिरा प्लेन, मची अफरा-तफरी - VIDEO

मैदान पर विषेन हालाम्बागे से हुई तीखी नोकझोंक

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन, 22 जून तक भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया नियम

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका... छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ

Advertisment

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी : NEET UG 2025 का रिजल्ट जारी, कटऑफ में भारी गिरावट, 12.36 लाख उम्मीदवार हुए क्वालीफाई

admin Sat, Jun 14, 2025

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना स्कोर कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट से एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार कठिन प्रश्नपत्र के चलते कटऑफ में भारी गिरावट देखने को मिली है।

🔍 NEET UG 2025 क्वालीफाइंग कटऑफ इस प्रकार रही:

कैटेगरी

कटऑफ मार्क्स

जनरल / EWS

144

ओबीसी / SC / ST

113

जनरल / EWS (दिव्यांग)

127

ओबीसी / SC / ST (दिव्यांग)

113

बीते साल की तुलना में इस बार जनरल व ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कटऑफ में 18 अंकों की गिरावट आई है जबकि ओबीसी, एससी व एसटी के कटऑफ में 14 अंक की कमी रही।

🎓 कितने उम्मीदवार हुए क्वालीफाई:

कैटेगरी

क्वालीफाई उम्मीदवार

जनरल / EWS

11,01,151

ओबीसी

88,692

एससी

31,995

एसटी

13,940

जनरल / EWS (दिव्यांग)

472

ओबीसी (दिव्यांग)

216

एससी (दिव्यांग)

48

एसटी (दिव्यांग)

17

कुल

12,36,531

🏥 काउंसलिंग में इतने कोर्स होंगे शामिल:

NEET UG 2025 के स्कोर के आधार पर देशभर की 2.40 लाख सीटों पर एडमिशन होगा, जिनमें प्रमुख कोर्स शामिल हैं:
✔️ MBBS (1.18 लाख सीटें)
✔️ BDS, BAMS, BHMS, BUMS, BSMS और BSc नर्सिंग

📢 विशेषज्ञों की राय:

शिक्षा विशेषज्ञ देव शर्मा के अनुसार, 144 अंक लाने वाला भी काउंसलिंग के लिए योग्य है लेकिन सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिलना मुश्किल होगा। प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन की संभावना जरूर है, लेकिन वहाँ फीस अधिक रहती है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन