8th August 2026

BREAKING NEWS

इन 4 राशियों पर मेहरबान होगी किस्मत, धन लाभ के साथ बढ़ेगा मान-सम्मान; पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

Advertisment

Nail Polish Cancer Risk : सावधान! नेल पॉलिश में छिपे केमिकल्स बन सकते हैं कैंसर की वजह, महिलाओं के लिए चेतावनी

Media Yodha Desk Tue, May 26, 2026

Nail Polish Cancer Risk: खूबसूरत और स्टाइलिश नाखूनों का ट्रेंड पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ा है. लंबे, डिजाइनर और रंग-बिरंगे नेल्स अब फैशन का अहम हिस्सा बन चुके हैं. सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज और इंफ्लुएंसर्स हर हफ्ते नए नेल आर्ट और नेल पॉलिश लुक्स दिखाते नजर आते हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 में ग्लोबल नेल सैलून मार्केट की वैल्यू करीब 11.96 बिलियन डॉलर थी, जो 2030 तक 20.30 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है.

क्या चमकदार नाखून आपके लिए हानिकारक हैं?

इन चमकदार नाखूनों के पीछे एक ऐसा खतरा भी छिपा हो सकता है, जिसे ज्यादातर लोग नजरअंदाज कर देते हैं. हाल के दिनों में यह चर्चा तेजी से बढ़ी है कि नेल पॉलिश में मौजूद कुछ केमिकल्स कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं. गुरुग्राम की सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. वर्तिका विशवानी के मुताबिक, पारंपरिक नेल पॉलिश में फॉर्मल्डिहाइड, टोल्यून और डीबीपी जैसे कई हानिकारक केमिकल्स पाए जाते हैं. उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने फॉर्मल्डिहाइड को कैंसर पैदा करने वाले पदार्थों की सूची में शामिल किया है.

क्या नेल पॉलिश लगाना ही नहीं चाहिए?

हालांकि डॉक्टर का कहना है कि कभी-कभार नेल पॉलिश लगाने वालों में कैंसर का खतरा काफी कम होता है. लेकिन जो लोग रोजाना इन केमिकल्स के संपर्क में रहते हैं, जैसे नेल सैलून में काम करने वाले कर्मचारी, उनमें खतरा बढ़ सकता है. लगातार केमिकल्स की गंध और धुएं के संपर्क में रहने से नाक और गले से जुड़े कैंसर का जोखिम बढ़ने की आशंका रहती है.

किस कैंसर का रहता है खतरा?

एक्सपर्ट का कहना है कि सिर्फ नेल पॉलिश ही नहीं, बल्कि उसे जल्दी सुखाने के लिए इस्तेमाल होने वाली यूवी लाइट्स भी चिंता का कारण बन सकती हैं. साल 2023 की एक स्टडी में दावा किया गया था कि यूवी लैंप डीएनए को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे स्किन कैंसर का खतरा बढ़ सकता है. हालांकि यह रिसर्च अभी लैब स्तर तक सीमित है और इंसानों पर इसके असर को लेकर स्टडी जारी है.

किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?

डॉक्टरों के मुताबिक अगर सही सावधानी बरती जाए तो नेल पॉलिश का इस्तेमाल अपेक्षाकृत सुरक्षित हो सकता है. इसके लिए फ्री लेबल वाली ऐसी नेल पॉलिश चुनने की सलाह दी जाती है जिनमें खतरनाक केमिकल्स कम हों. इसके अलावा नेल पॉलिश खरीदते समय उसमें मौजूद केमिकल्स की जानकारी जरूर पढ़नी चाहिए और फॉर्मल्डिहाइड, टोल्यून, कैम्फर और डीबीपी जैसे तत्वों से बचना चाहिए. अगर यूवी लैंप का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो हाथों पर सनस्क्रीन लगाना भी जरूरी माना जाता है. दिलचस्प बात यह है कि साल 2026 में नेचुरल और सिंपल नेल्स का ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. फैशन इंडस्ट्री में अब कम मेकअप और बिना ज्यादा नेल पॉलिश वाले साफ-सुथरे नाखूनों को क्वाइट लग्जरी स्टाइल का हिस्सा माना जा रहा है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन