20th June 2026

BREAKING NEWS

कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू, सचिन पायलट करेंगे शुभारंभ, कल राहुल गांधी भरेंगे जोश

ट्रैक्टर छोड़ने के बदले 50 हजार मांगने का आरोप, किसान ने खाया जहर

खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को लगाई आग

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, ग्रामीणों ने जमीन मालिक और RI से की मारपीट; हंगामे के बाद पुलिस बल तैनात

एयरफोर्स की निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र, 5G जैमर से लैस हुए परीक्षा केंद्र; जानिए क्या है नई सुरक्षा व्यवस्था

Advertisment

भयानक हादसा : Navi Mumbai बिल्डिंग में भीषण आग, चार लोग जिंदा जले

Media Yodha Desk Tue, Oct 21, 2025

मुंबईः नवी मुंबई के वाशी इलाके में बिल्डिंग में बीती रात करीब दो बजे भीषण आग लग गई। आग में चार लोग जिंदा जलकर मर गए। जानकारी के मुताबिक, वाशी के रहेजा कॉम्प्लेक्स में आग लग गई। घर में सो रहे चार लोग जिंदा जल गए। यह घटना नवी मुंबई के वाशी स्थित रहेजा कॉम्प्लेक्स में तड़के 2 बजे हुई। आग में तीन फ्लैट प्रभावित हुए। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

चार की मौत, 11 गंभीर

जानकारी के अनुसार, मंगलवार तड़के भीषण आग लगने से छह साल की बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई और करीब 11 अन्य झुलस गए। मृतकों की पहचान वैदिक बालकृष्ण - उम्र 6 वर्ष, कमल हीरालाल जैन - उम्र 84 वर्ष, सुंदर बालकृष्णन - उम्र 46 वर्ष, पूजा राजन - उम्र 39 वर्ष के रूप में की गई है। इसमें 11 लोग घायल हुए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।

एनएमएमसी के मुख्य अग्निशमन अधिकारी पुरुषोत्तम जाधव ने कहा कि बचाव अभियान के दौरान चार लोग मृत पाए गए, जबकि लगभग 10 से 15 अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मृतकों की पहचान वैदिक बालकृष्ण - उम्र 6 वर्ष, कमल हीरालाल जैन - उम्र 84 वर्ष, सुंदर बालकृष्णन - उम्र 46 वर्ष, पूजा राजन - उम्र 39 वर्ष के रूप में की गई है। इसमें 11 लोग घायल हुए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन