4th August 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में इस दिन रहेगी छुट्टी, CM साय ने किया बड़ा ऐलान

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच बड़ा मोड़, तेहरान-ओमान की बढ़ी नजदीकी, क्या युद्ध पर लगेगा ब्रेक?

45 करोड़ के जाली नोटों की डील में 1.13 करोड़ की ठगी, रायपुर का कारोबारी बना शिकार

श्रीलंका में टीम इंडिया खेलेगी प्रैक्टिस मैच, जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

राजा-सोनम की शादी का खाना बना विवाद की वजह, बकाया बिल पर कैटरर ने भेजा कानूनी नोटिस

Advertisment

2 साल पहले हुई थी शादी : पति के बयान ने मचाई हलचल तो खड़े हुए एक्ट्रेस के कान, खुलेआम मंगवाई माफी

Media Yodha Desk Mon, Apr 27, 2026

बीते दिनों बॉलीवुड हीरोइन रकुल प्रीत सिंह के पति जैकी भगनानी ने एक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने अपने रिश्ते को एक जैनजी टर्म देकर सिचुएशनशिप बताया था। इसके बाद जैकी और रकुल का रिश्ता सुर्खियों में आ गया और लोगों ने इसको लेकर खुलकर बात करना शुरू कर दिया। अब रकुल प्रीत ने भी अपने पति जैकी संग एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपने सिचुएशनशिप के बयान की सच्चाई भी बताई है। रविवार को रकुल प्रीत सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उन्होंने अपने पति को उनके हालिया बयान पर छेड़ते हुए कहा, 'कितनी बार बोला है इसे कि हम मिलेनियल्स हैं, जेन Z बनने की जरूरत नहीं है।' फिर उन्होंने कैमरा जैकी के चेहरे की ओर घुमाया, जो कान पकड़े हुए माफी मांग रहे थे। उन्होंने आगे कहा, 'बोला था ना?' इस पर जैकी ने मजाक में कहा, 'मुझे माफ कर दो।' रकुल ने जैकी की टिप्पणी से हुए नुकसान पर तंज कसते हुए कहा, 'कर दिया ना तुमने?" जैकी ने फिर अपना इरादा स्पष्ट करते हुए कहा, "हां लेकिन मैंने ऐसे नहीं बोला था।'

कान पकड़े दिखे जैकी भगनानी

उनकी बात से सहमत होते हुए रकुल ने कहा, "मुझे पता है, लेकिन दुनिया को जानना जरूरी है। लेकिन ठीक है, क्योंकि आप लोग चुप नहीं हो रहे हैं, तो हमने सोचा कि चलो हम भी इस पर हंस लेते हैं।" उन्होंने स्टोरी पर एक नोट भी लिखा, 'हो गया आप लोगों का भी अब... हंसो और आगे बढ़ो,' साथ में एक लाल दिल वाला इमोजी भी लगाया। जिन लोगों को जानकारी नहीं है, उन्हें बता दें कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने 21 फरवरी, 2024 को गोवा में एक पारंपरिक हिंदू विवाह समारोह में शादी की थी।

50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

रकुल प्रीत सिंह बॉलीवुड की दिग्गज हीरोइन्स में से एक हैं और अब तक दर्जनों फिल्मों में काम कर चुकी हैं। बीते दिनों रकुल की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' रिलीज हुई थी जिसमें उन्होंने अजय देवगन संग काम किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट रही थी और लोगों को काफी पसंद आई थी। अब रकुल की 6 से ज्यादा फिल्में पाइप लाइन में हैं और आने वाले दिनों में रिलीज के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन