7th August 2026

BREAKING NEWS

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

CG के इस जिले में जल्द दौड़ेंगी 50 AC ई-बसें, रूट तय करने में जनता की होगी भागीदारी

Advertisment

'द फैमिली मैन' : के लिए मनोज बाजपेयी नहीं थे पहली पसंद, चिरंजीवी के लिए लिखी गई थी कहानी! क्यों अटक गई बात?

Media Yodha Desk Fri, Jun 19, 2026

'द फैमिली मैन', मनोज तिवारी के करियर के सबसे सफल प्रोजेक्ट्स में से एक है। इस सीरीज में श्रीकांत तिवारी की भूमिका के लिए उन्होंने खूब तारीफें हासिल की हैं। अब तक इस सीरीज के 3 सीजन आ चुके हैं और तीनों जबरदस्त हिट रहे हैं। दर्शकों से इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और अब इस सीरीज के चौथे सीजन को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता है। 'द फैमिली मैन' में मनोज बाजपेयी ने श्रीकांत तिवारी की भूमिका में ऐसी जान फूंकी कि ये किरदार उनकी दूसरी पहचान बन गया। शायद ही कोई इस किरदार में किसी और एक्टर को इमेजिन कर सके, लेकिन सच तो ये है कि मेकर्स ने जब इस सीरीज की प्लैनिंग की थी तो उनके दिमाग में दूर-दूर तक मनोज बाजपेयी नहीं थे। इसका खुलासा हाल ही में इस सीरीज के निर्देशक राज निदिमोरु ने किया है, जिनके अनुसार वह और कृष्णा डीके पहले तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी को इस सीरीज में लीड रोल में लेना चाहते थे।

चिरंजीवी थे मेकर्स की पहली पसंद

'द फैमिली मैन' के निर्देशक राज निदिमोरु और कृष्णा डीके ने हाल ही में इस राज से पर्दा उठाया। राज और डीके ने Idelebrain Jeevi के साथ बातचीत के दौरान बताया कि जब उन्होंने इस सीरीज की कहानी लिखना शुरू किया, उनके दिमाग में श्रीकांत तिवारी के किरदार के लिए मनोज बाजपेया की नाम नहीं बल्कि चिरंजीवी का नाम था। यानी, जिस किरदार का जिक्र करते ही मनोज बाजपेयी का चेहरा आंखों के सामने आ जाता है, वो दरअसल चिरंजीवी के लिए लिखा गया था।

फिल्म से बन गई सीरीज

राज और डीके ने बातचीत के दौरान ये भी खुलासा किया कि पहले 'द फैमिली मैन' को फिल्म के तौर पर बनाने की योजना थी। उन्होंने सारी चीजें चिरंजीवी को ध्यान में रखकर ही तय की थीं। कहानी लिखते समय भी उन्हीं को फोकस में रखा गया था, लेकिन बाद में समय के साथ प्लान बदल गया और फिल्म की जगह ये प्रोजेक्ट वेब सीरीज में बदल गया। यही वो टर्निंग पॉइंट था, जिसके साथ कास्टिंग में भी बड़ा बदलाव आया। जब प्रोजेक्ट वेब सीरीज में बदल गया तो कास्टिंग पर भी फिर से काम शुरू हुआ और ये सीरीज मनोज बाजपेयी की झोली में आ गई।

चिरंजीवी का सफर

चिरंजीवी के फिल्मी सफर की बात करें तो वह 150 से ज्यादा फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का जलवा बिखेरते हुए अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं। आज के समय में चिरंजीवी सिर्फ साउथ ही नहीं, पूरे देश के सबसे बड़े स्टार्स में गिने जाते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी सिर्फ साउथ तक सीमित नहीं  है, देश भर में करोड़ों लोग उन्हें पसंद करते हैं और अपना आइकॉन मानते हैं। चिरंजीवी 70 साल के हो चुके हैं, लेकिन इस उम्र में भी उनका स्टारडम फीका नहीं पड़ा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन