19th June 2026

BREAKING NEWS

चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी का मुंडन कर जबरन पिलाया पेशाब, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का होगा संतृप्तिकरण

बलौदाबाजार हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा जवाब

NEET 2026 अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 10 ट्रेनों में लगाए गए 40 अतिरिक्त जनरल कोच

रेल यात्रियों को बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

Advertisment

Rahul Gandhi Voter Adhikar Yatra : राहुल गांधी को KISS करने दौड़ा शख्स, सुरक्षाकर्मी ने मौके पर जड़ा थप्पड़

Media Yodha Desk Sun, Aug 24, 2025

पूर्णिया: राहुल गांधी को बिहार के पूर्णिया में एक शख्स ने बीच सड़क पर किस करने की कोशिश की, जिसके बाद राहुल के सुरक्षाकर्मी ने इस शख्स को थप्पड़ रसीद कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

राहुल गांधी बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। इसी कड़ी में वह बिहार के पूर्णिया पहुंचे, जहां उन्होंने लंबी बाइक रैली निकाली। इस दौरान राहुल बाइक को खुद राइड कर रहे थे और उनके पीछे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम बैठे थे। 

अचानक एक शख्स राहुल गांधी के करीब पहुंचा और उन्हें किस करने की कोशिश की। हालांकि इसी दौरान राहुल के सुरक्षाकर्मी ने इस शख्स को देख लिया और उसे थप्पड़ रसीद कर दिया। इसी वाकये का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राहुल की सुरक्षा में चूक! 

ये मामला भले ही सोशल मीडिया पर मजाक का विषय बन रहा हो, लेकिन इसमें गंभीर बात ये भी है कि ये राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का मामला है। जिस तरह से शख्स राहुल को किस करने के लिए बिना रोक-टोक उनके पास पहुंच गया, इसी तरह कोई भी संदिग्ध उनके पास पहुंच सकता था और उन्हें नुकसान पहुंचा सकता था।

https://x.com/i/status/1959471469370769476

राहुल ने बिहार में फिर SIR को लेकर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने बिहार में एक बार फिर SIR को लेकर सवाल उठाए और अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा, "BJP को SIR से कोई शिकायत क्यों नहीं है? क्या उनके वोटरों के नाम नहीं काटे गए? यात्रा में अब तक हजारों ऐसे लोगों से मिला हूं जिनके नाम SIR में वोटर लिस्ट से हटा दिए गए- ज़्यादातर गरीब, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, किसान और मजदूर। बिल्कुल साफ है- EC और BJP मिलकर विपक्ष के वोट मिटा रहे हैं।"

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन