13th August 2026

BREAKING NEWS

कर्क राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ, तुला के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते; जानें सभी 12 राशियों का हाल

एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी कांड के 3 आरोपी पकड़ाए

हत्या के प्रयास के 4 आरोपी गिरफ्तार

नवा रायपुर मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार की धूम, पारंपरिक रंग में रंगा CM हाउस

ट्रंप का बड़ा खुलासा- “हां, मेरी जान को खतरा था”, इसी वजह से तुर्की में बदला गया विमान

Advertisment

Aaj Ka Rashifal 6 Oct 2025 : शरद पूर्णिमा पर चमकेगा भाग्य, माता लक्ष्मी की चार राशियों पर विशेष कृपा; पढ़ें दैनिक राशिफल

Media Yodha Desk Mon, Oct 6, 2025

Aaj Ka Rashifal 6 Oct 2025: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि सोमवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज स्नान-दान की शरद पूर्णिमा है। आज दोपहर 1 बजकर 14 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार करके भोर 4 बजकर 2 मिनट तक उत्तर भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। यहां विस्तार से जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का राशिफल।

राशिफल-

मेष राशि- सिर दर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय, खर्च की अधिकता, इत्यादि बना रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा लाभप्रद नहीं होगी। भ्रामक समाचार की प्राप्ति। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। नए व्यापार की शुरुआत अभी न करें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा से अभी बचें। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार लगभग ठीक है। नीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार की स्थिति भी लगभग ठीक रहेगी। नीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। प्रेम, संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार भी ठीक है। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ है। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। नीली वस्तु का दान करें।

धनु राशि- गृह कलह के संकेत हैं। भौतिक सुख-संपदा में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- पराक्रम रिजल्ट अभी नहीं दे पाएगा। स्वंय के स्वास्थ्य पर और अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापारिक हानि के संकेत हैं। प्रेम, संतान अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- धन हानि के संकेत हैं। निवेश अभी न करें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। मानसिक परेशानी, शारीरिक परेशानी। प्रेम, संतान मध्यम। एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन