17th April 2026

BREAKING NEWS

हीटवेव के खतरे के बीच स्वास्थ्य मंत्री ने दिए अहम निर्देश, अस्पतालों में दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने को कहा

जंगल में सड़ी-गली लाश मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

कैबिनेट ने नियमों में किया अहम बदलाव, अवैध रेत उत्खनन पर इतने लाख तक का लगेगा जुर्माना 

सेना के जवान से लाखों की ठगी, बैंक कर्मचारी ने ही लगाया चूना; जानिए क्या है पूरा मामला

अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए मुफ्त कोचिंग का मौका, 4 मई से ट्रेनिंग क्लासेस शुरू; ऐसे करें अप्लाई

Advertisment

LIC Housing Finance Limited में 180 जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती : जानें सैलरी और पूरी डिटेल

Media Yodha Desk Fri, Apr 17, 2026

LIC HFL Recruitment 2026: LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) ने जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है. कुल 180 जूनियर असिस्टेंट पदों पर ये भर्ती की जानी है. ये भर्तियां  कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के लिए निकाली गई हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन के जरिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की प्रक्रिया 30 अप्रैल, 2026 तक चलने वाली है.  भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में होगी. पहले चरण के तहत परीक्षा ली जाएगा. जो भी उम्मीदवार परीक्षा में पास होंगे उन्हें अगले चरण जो की इंटरव्यू है उसके लिए बुलाया जाएग.

ऑब्जेक्टिव-टाइप होगी लिखित परीक्षा

लिखित परीक्षा कुल 120 मिनट की होगी. इसमें 200 ऑब्जेक्टिव-टाइप प्रश्न होंगे.  हर गलत जवाब के लिए 0.25 अंकों की काटे जाएंगे. परीक्षा से शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा.

कौन कर सकता है आवेदन

  1. जूनियर असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही कम से कम 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए.

  2. आयु सीमा 1 अप्रैल, 2026 तक 21 से 30 वर्ष निर्धारित है.

  3. आवेदकों को कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान होना आवश्यक है.

कितनी मिलेगी सैलरी

LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) की और से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार जिन भी उम्मीदवारों का चयन इस भर्ती प्रक्रिया के तहत होगा, उन्हें हर महीने वेतन के तौर पर 20,000 रुपये मिलेंगे. इसके साथ ही मकान किराया भत्ता, चिकित्सा लाभ, भविष्य निधि और भोजन भत्ते जैसे अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे. कुल सालाना वेतन 4.64 लाख रुपये से लेकर 4.98 लाख रुपये के बीच होगा.

अगर आप आवेदन करने की इच्छा रखते हैं तो अप्लाई करने से पहले इस भर्ती के नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ें और सभी शर्तें पूरी होने के बाद ही आवेदन करें.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन