5th August 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के नियम बदले, अब AgriStack से ही होगी खरीदारी, 31 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन जरूरी

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, उत्तरी इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

गणेश जी की कृपा से चमकेगा भाग्य, इन राशियों को मिलेगा धन-करियर में लाभ

छत्तीसगढ़ में इस दिन रहेगी छुट्टी, CM साय ने किया बड़ा ऐलान

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच बड़ा मोड़, तेहरान-ओमान की बढ़ी नजदीकी, क्या युद्ध पर लगेगा ब्रेक?

Advertisment

Bihar Election : बिहार में चुनावी रण संभालेंगे छत्तीसगढ़ के नेता, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज पटना रवाना

रायपुर : बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपने दिग्गज नेताओं की चुनावी ड्यूटी लगा दी है. मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सांसद और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है. सांसद बृजमोहन अग्रवाल बुधवार को दिल्ली में बैठक के बाद पटना पहुंचेंगे.

भाजपा ने रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल को बिहार चुनाव में हाजीपुर और लालगंज विधानसभा क्षेत्रों की कमान सौंपी है. वह दिल्ली में अहम बैठक में शामिल होने के बाद पटना जाएंगे. वहीं वे 18 अक्टूबर को वापस रायपुर लौटेंगे.

रवानगी से पहले सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बिहार ने लालू का जंगलराज भी देखा और अब मोदी-नीतीश का सुराज भी देख रहे हैं. उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी. वहीं सांसद अग्रवाल ने हारे हुए कांग्रेस नेताओं को बिहार चुनाव में जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि कांग्रेस की गति कैसी हो गई है, यह सब देख रहे हैं. वो पहले भी हार चुके है. अभी भी हार हुई और आगे भी होगी.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन