9th August 2026

BREAKING NEWS

नदी में रेत के टीले से टकराकर पलटी सवारियों से भरी नाव, 12 लोग थे सवार

कीव पर फिर मिसाइलों की बौछार, काला सागर में भी हमला

9 टीमों ने पक्की की जगह, वेस्टइंडीज पर मंडराया क्वालिफिकेशन का संकट

सोमवार से बदलेगी सुनवाई की व्यवस्था, जानिए किस बेंच में कौन से केस होंगे लिस्ट

16 अगस्त से पहले करा लें ई-केवाईसी, वरना सिलेंडर बुकिंग में आ सकती है परेशानी

Advertisment

कपिल शर्मा के कैफे पर क्यों किया हमला? : लॉरेंस गैंग ने किया खुलासा, जारी किया ऑडियो

Media Yodha Desk Fri, Aug 8, 2025

कनाडा के सरे शहर में कपिल शर्मा के कैफे में गोलीबारी को लेकर अब एक ऑडियो सामने आया है. दावा किया जा रहा है कि ये ऑडियो लारेंस विश्नोई गैंग के गैंगस्टर हरि बॉक्सर का है. इसमें कहा गया है कि कॉमेडियन कपिल शर्मा ने सलमान खान को अपने शो के उद्घाटन में बुलाया था, इसलिए हमला किया गया. जो सलमान के साथ काम करेगा उस पर हमला करेंगे. एनडीटीवी इस ऑडियो क्लिप की पुष्टि नहीं करता है. इसमें कपिल शर्मा को सीधी धमकी दी गई है. हरि बॉक्सर ने जारी किए ऑडियो में कहा कि जो फायरिंग हुई है, ये इसलिए हुई है क्यों कि इसने सलमान खान को उद्घाटन में बुलाया था. जो भी कलाकार सलमान खान के साथ काम करेगा, चाहिए कोई भी हो, हम किसी को नहीं छोड़ेंगे. अगली बार जो भी डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, कलाकार इनको सारों को वार्निंग नहीं देंगे अब सीधे AK 47 चलेगी इनकी छाती पे और मुंबई में ये वार्निंग है सभी को छोटे-मोटे कलाकारों को, छोटे-मोटे प्रोडूशरों को सभी को. 

कनाडा के सरे में हाल में खुले शर्मा के नए रेस्तरां ‘कैप्स कैफे' पर बुधवार देर रात गोलियां चलायी गयी थीं. एक महीने के अंदर कपिल शर्मा के Kaps Cafe पर दूसरी बार फायरिंग हुई है. यह कैफे चार जुलाई को खुला था.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन