17th June 2026

BREAKING NEWS

चाकू की नोक पर 10 लाख की बड़ी लूट, ठेकेदार के अकाउंटेंट से नकदी भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश

ऑनलाइन खराब प्रोडक्ट और कस्टमर केयर से नहीं मिल रही मदद? इस सरकारी हेल्पलाइन से पाएं समाधान

महाराष्ट्र सरकार की टीम करेगी छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व्यवस्था का निरीक्षण, 18-19 जून को आएगा विधायकों का दल

नक्सल विरोधी अभियानों के हीरो सुंदरराज पी को बड़ी जिम्मेदारी, NIA में बने IG

कन्या राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Advertisment

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : खाद की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 162 बोरी अवैध उर्वरक जब्त

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : खरीफ मौसम में किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की दिशा में, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला प्रशासन ने अवैध भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के निर्देशों पर, राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों ने लगातार समितियों और व्यापारियों के गोदामों की जांच की।

इसी क्रम में, पेंड्रा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम आमाडांड और झाबर में अवैध रूप से भंडारित 162 बोरी उर्वरक जब्त किए गए और संबंधित गोदामों को सील कर दिया गया।

कहां और क्या हुआ जब्त?

  • ग्राम आमाडांड में शेर बहादुर ठाकुर के घर और दुकान से 84 बोरी एनपीके और डीएपी उर्वरक जब्त किया गया।

  • ग्राम झाबर में अभिषेक सोनी के गोदाम से 78 बोरी एनपीके और सुपर फास्फेट उर्वरक बरामद किया गया।

दोनों व्यापारियों के यहां अवैध रूप से खाद के भंडारण पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।

यह महत्वपूर्ण कार्रवाई तहसीलदार पेंड्रा अविनाश कुजूर, उप संचालक कृषि सत्यजीत कंवर और उर्वरक निरीक्षक हेमंत कश्यप द्वारा संयुक्त रूप से की गई। प्रशासन का कहना है कि किसानों को उनकी मांग के अनुसार पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यह अभियान जिले में उर्वरक की सुचारु आपूर्ति और किसानों के हितों की रक्षा के लिए चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन