10th August 2026

BREAKING NEWS

बैंक में क्लर्क बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

काउंसलिंग शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बारिश के बाद जमा पानी से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आएंगे छत्तीसगढ़, 2 सितंबर को रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Advertisment

Rahul Gandhi’s Big Statement : मारो और तोड़ो, जितना मारना-तोड़ना है - हम सत्य और संविधान की रक्षा करते रहेंगे, जानिए क्या

Media Yodha Desk Fri, Aug 29, 2025

Rahul Gandhi’s Big Statement:  बिहार की राजनीति अब एक नए मोड़ में पहुंच गई है। ये नया मोड़ गाली-गलौज और अश्लील भाषा का है। दरभंगा में राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान एक मंच से पीएम मोदी और उनकी स्वर्गीय मां के खिलाफ अपमानजनक और अभद्र भाषा का उपयोग किया गया। इसके विरोध में बीजेपी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। पटना के कांग्रेस कार्यालय में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई है। इस मामले में आज राहुल गांधी का बयान सामने आया है।

असत्य और हिंसा टिक ही नहीं सकते- राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, सत्य और अहिंसा के आगे... असत्य और हिंसा टिक ही नहीं सकते हैं। मारो और तोड़ो, जितना मारना-तोड़ना है। हम सत्य और संविधान की रक्षा करते रहेंगे। सत्यमेव जयते।'

कांग्रेस कार्यकर्ता का आज फूटा सिर

प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का गेट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडों और पत्थरबाजी के साथ मारपीट शुरू हो गई। इस झड़प में कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं, जिसमें एक कांग्रेस कार्यकर्ता का सिर फट गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यालय में तोड़फोड़ की है। गाड़ियों के शीशे तोड़े और लाठियां चलाईं। वहीं, बीजेपी ने दावा किया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले पथराव शुरू किया।

राहुल गांधी के खिलाफ भी दर्ज हुई FIR

दरभंगा मामले में बिहार पुलिस ने आरोपी मोहम्मद रिजवी को गिरफ्तार कर लिया है। पटना के गांधी मैदान थाने में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है। बीजेपी ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। 

बीजेपी नेताओं ने साधा निशाना

बीजेपी ने इसे लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला और 'भारतीय संस्कृति का अपमान बताया है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह उनकी हताशा और स्तरहीनता को दर्शाता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन