11th August 2026

BREAKING NEWS

शासकीय राशन दुकान में चोरी का पर्दाफाश, 200 कट्टी चावल और 16 कट्टी शक्कर बरामद

भारतीय बॉक्सर ने PM मोदी को सुनाया वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स का किस्सा

PM मोदी समेत नेताओं ने लहराया तिरंगा

शटर तोड़कर दुकान में घुसे नकाबपोश, नकदी लेकर हुए रफूचक्कर... CCTV में कैद हुई पूरी घटना

NIA कोर्ट में अंतिम बहस शुरू, आज बचाव पक्ष रखेगा अपनी दलील

Advertisment

Kendriya Vidyalaya Vacancy 2026 : केंद्रीय विद्यालयों में बंपर भर्ती का मौका, स्पेशल एजुकेटर पदों पर जल्द शुरू होंगे आवेदन

Media Yodha Desk Sat, Jan 31, 2026

Kendriya Vidyalaya Vacancy 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने साल 2026 के लिए स्पेशल एजुकेटर के पदों पर बड़ी भर्ती निकालने की तैयारी कर ली है. इस भर्ती के तहत देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में PRT और TGT स्पेशल एजुकेटर की नियुक्ति की जाएगी. कुल 987 पदों पर भर्तियां होंगी. आवेदन की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.

इस भर्ती में PRT स्पेशल एजुकेटर के 494 पद और TGT स्पेशल एजुकेटर के 493 पद रखे गए हैं. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 45,000 रुपये से 55,000 रुपये तक सैलरी दी जाएगी. यह सैलरी अनुभव और पद के अनुसार तय की जाएगी, जिससे यह भर्ती उम्मीदवारों के लिए काफी आकर्षक बन जाती है.

KVS स्पेशल एजुकेटर भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्र सीमा भी तय की गई है. PRT स्पेशल एजुकेटर पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए, जबकि TGT स्पेशल एजुकेटर के लिए अधिकतम उम्र सीमा 35 साल रखी गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी.

PRT स्पेशल एजुकेटर बनने के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है, जिसमें कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए. इसके साथ स्पेशल एजुकेशन में 2 साल का डिप्लोमा और CTET पेपर-1 पास होना अनिवार्य है.वहीं TGT स्पेशल एजुकेटर के लिए ग्रेजुएशन में 50 प्रतिशत अंक, B.Ed या स्पेशल एजुकेशन डिप्लोमा और CTET पेपर-2 पास होना जरूरी है.

KVS स्पेशल एजुकेटर भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले टियर-1 परीक्षा होगी, इसके बाद टियर-2 परीक्षा आयोजित की जाएगी.दोनों परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, जिसके अनुसार उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी.

KVS स्पेशल एजुकेटर भर्ती 2026 में फाइनल मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों के कुल प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी. इसमें लिखित परीक्षा को सबसे ज़्यादा महत्व दिया गया है, जिसके अंक 70 प्रतिशत वेटेज के साथ जोड़े जाएंगे. वहीं इंटरव्यू और डेमो क्लास के प्रदर्शन को 30 प्रतिशत वेटेज मिलेगा. इन दोनों के अंकों को मिलाकर उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी.

इस भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होंगे. उम्मीदवारों को केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर आवेदन करना होगा. फॉर्म भरते समय सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे.आवेदन शुल्क, तारीख और अन्य जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद स्पष्ट की जाएगी.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन