5th August 2026

BREAKING NEWS

ट्रंप के फंडरेजर से पहले हमले की साजिश! संदिग्ध गिरफ्तार, हथियार बरामद

15 अगस्त को टेस्ट क्रिकेट में बनेगा बड़ा रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 19 अधिकारियों का तबादला; दो थानों को मिले नए प्रभारी

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के नियम बदले, अब AgriStack से ही होगी खरीदारी, 31 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन जरूरी

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, उत्तरी इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

Advertisment

Lock Upp 2 : Kangana Ranaut का ‘लॉकअप 2’ में एंट्री से हंगामा, योगेश रावत पर भड़कीं, बोलीं- ‘शर्म कर लो’

Media Yodha Desk Mon, Jul 6, 2026

Lock Upp 2: एकता कपूर के शो 'लॉकअप 2' ने जब से दर्शकों के बीच दस्तक दी है, सुर्खियों में बना हुआ है। लॉकअप सीजन 2 को शुरू हुए 1 हफ्ता हो चुका है और  इस बार शो को कंगना रनौत की जगह रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं। इस बीच शो में कंगना रनौत ने भी शिरकत की, जहां वह कंटेस्टेंट्स के हफ्तेभर की परफॉर्मेंस का लेखा-जोखा करती दिखीं और कई की जमकर क्लास भी लगाई। अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर कंगना रनौत का शो के पहले सीजन में दमदार अवतार देखने को मिला था और अब दूसरे सीजन में वह जब गेस्ट बनकर पहुंची तो कईयों को निशाने पर ले लिया। राम कपूर से लेकर योगेश रावत तक को कंगना रनौत ने जमकर फटकार लगाई।

योगेश रावत पर भड़कीं कंगना रनौत

लॉकअप 2 में अपनी स्पेशल अपीयरेंस के दौरान कंगना रनौत ने बताया कि वह प्रीमियर के बाद से ही शो को करीब से देख रही थीं। इसी दौरान उन्होंने योगेश रावत को जमकर लताड़ा, जिसकी वजह थी उनके पुराने रिश्तों से जुड़े आरोप। उन्होंने योगेश को वॉर्निंग दी कि वह अपनी को-कंटेस्टेंट आकांक्षा चौधरी का दिल न दुखाएं। कंगना ने योगेश से उन आरोपों का भी जिक्र किया, जिसमें उन्हें 'धोखेबाज' का टैग दिया गया था।

मुझे ऐसे लड़कों से नफरत है- कंगना रनौत

कंगना ने योगेश को फटकार लगाते हुए कहा- 'लोग तुम्हें चीटर कह रहे हैं।' ये सुनकर योगेश हां में सिर हिलाते हैं, जिस पर कंगना का पारा चढ़ जाता है और वह गुस्से में कहती हैं- 'थोड़ी शर्म कर लो, हां जी कर रहे हो। मुझे ऐसे लड़कों से सख्त नफरत है। मुझे घृणा है उन लड़कों से जो लड़कियों का दिल तोड़ते हैं, उन्हें बेवकूफ बनाते हैं। अगर तुमने आकांक्षा का दिल तोड़ा, तो उसके बाद मैं तुम्हें तोड़ूंगी।' कंगना की बात सुनकर योगेश भावुक हो गए और रोने लगे। मगर कंगना ने साफ तौर पर कहा कि अगर कोई किसी के दिल टूटने की वजह बनता है तो उसे कम से कम शर्मिंदगी तो होनी ही चाहिए और जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए।

फूट-फूटकर रोए योगेश रावत

कंगना रनौत की बात सुनने के बाद योगेश रावत फूट-फूटकर रोते दिखे, जिसके बाद आकांक्षा उन्हें समझाती नजर आईं। बता दें, योगेश रावत और आकंक्षा चौधरी का ये विवाद 'स्प्लिट्सविला X6' के ग्रैंड फिनाले से जुड़ा है। ग्रैंड फिनाले के दौरान एक कंटेस्टेंट ने योगेश पर आरोप लगाया था कि वह आकांक्षा से तब मिले थे, जब वह रूरू के साथ रिलेशनशिप में थे। योगेश ने रूरू को धोखा देने के आरोप तो नकार दिए, लेकिन ये जरूर माना कि आकांक्षा के लिए उनके मन में फीलिंग्स थीं। वहीं लॉकअप 2 की बात करें तो ये शो 27 जून से शुरू हुआ है और नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन