13th June 2026

BREAKING NEWS

अब दिन की शुरुआत राष्ट्रगान और सरस्वती वंदना से, अंत में गूंजेगा राजगीत

छत्तीसगढ़ की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका, धुएं से इलाके में अफरा-तफरी

नौकरी का झांसा देकर मानव तस्करी! झारखंड की 16 युवतियां कर्नाटक भेजी जा रही थीं, 20 लोग रेस्क्यू

अब नहीं लगाने पड़ेंगे नगर निगम के चक्कर! 24 शहरी सेवाएं लोक सेवा गारंटी अधिनियम में शामिल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे थाना सिटी कोतवाली द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण करन

Advertisment

PM Modi Japan Visit : जापानी महिलाओं ने दिखाया खांटी भारतीय अंदाज, राजस्थानी पोशाक में गाया लोकगीत, पीएम मोदी का स्वागत

Media Yodha Desk Fri, Aug 29, 2025

PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की 2 दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को टोक्यो पहुंचे। टोक्यो पहुंचने पर पीएम मोदी का शानदार स्वागत किया गया। इस दौरान भारतीय समुदाय के लोगों में भी खासा उत्साह नजर आया। टोक्यो में पीएम मोदी के स्वागत के दौरान भारतीय परंपरा की झलक दिखी। राजस्थानी पोशाक पहने जापानी महिलाओं ने राजस्थानी लोकगीत के गाकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।

https://twitter.com/i/status/1961270546902962230

पीएम मोदी के लिए गाया भजन

इस बीच राजस्थानी लोकगीत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने वाली एक जापानी महिला ने कहा, "मैं राजस्थानी मधु नाम से जानी जाती हूं। मैंने उनका स्वागत हिंदी में किया और फिर उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं गा सकती हूं। मैंने हां में जवाब दिया और उनके लिए एक भजन गाया।"

पीएम मोदी और PM  इशिबा के बीच होगी अहम चर्चा

इससे पहले विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी जापान के टोक्यो पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री भारत-जापान साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ शाम को व्यापक चर्चा करेंगे।’’ अपने प्रस्थान वक्तव्य में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी जापान यात्रा दोनों देशों के बीच सभ्यतागत संबंधों और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने का एक अवसर प्रदान करेगी। मोदी 29-30 अगस्त को जापान यात्रा के दौरान जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ वार्षिक शिखर वार्ता करेंगे। 

जापान के बाद चीन जाएंगे पीएम मोदी

जापान यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चीन के तियानजिन में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह उनका सात साल बाद चीन दौरा होगा और 2020 में गलवान घाटी झड़प के बाद पहली यात्रा होगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन