9th August 2026

BREAKING NEWS

बैंक में क्लर्क बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

काउंसलिंग शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बारिश के बाद जमा पानी से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आएंगे छत्तीसगढ़, 2 सितंबर को रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Advertisment

भद्रक (ओडिशा) : भद्रक जिले में शांति व्यवस्था के लिए 24 घंटे इंटरनेट सेवाएं निलंबित, प्रशासन ने उठाए सख्त कदम

admin Thu, Jun 12, 2025

तिहिडी थाना क्षेत्र में हाल ही में दो समुदायों के बीच हुई घटना के बाद उत्पन्न तनाव को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। पूरे इलाके में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। यह निर्णय बुधवार सुबह 6 बजे से गुरुवार सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा।

क्या है मामला?

30 मई को काश्ती गांव में दो गुटों के बीच हुई झड़प में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। इलाज के दौरान युवक की मौत के बाद इलाके में तनाव फैल गया। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासन ने तिहिडी, धामनगर, पूरणांचल सहित आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

भद्रक के एसपी मनोज राउत ने बताया कि मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।

परिवार को सहायता

राज्य सरकार ने मृतक के परिवार को ₹10 लाख मुआवज़ा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। शव गांव पहुंचने के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए।

अफवाहों पर लगाम

तिहिडी, धामनगर, पूरणांचल, भद्रक ब्लॉक व एनएसी क्षेत्र में इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से बंद की गई है ताकि गलत सूचनाओं और अफवाहों के प्रसार को रोका जा सके। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन