7th August 2026

BREAKING NEWS

पैसेंजर प्लेन के बेहद करीब पहुंचा हेलीकॉप्टर, VIDEO देख थम जाएंगी सांसें

कलेक्टर ने गठित की 4 सदस्यीय जांच समिति

रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका, बातों में उलझाकर जेवर लेकर फरार हुए आरोपी

ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

सेम लक्षणों में भी डॉक्टर की सलाह क्यों जरूरी?

Advertisment

देहरादून : उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 1000 लोगों के साथ किया योगाभ्यास

admin Sat, Jun 21, 2025

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित विधानसभा परिसर सहित पूरे प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर देहरादून के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 1000 से अधिक लोगों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया।

राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहा कि उत्तराखंड योग और अध्यात्म का प्रमुख केंद्र रहा है। आज पूरी दुनिया में योग की लोकप्रियता बढ़ रही है और यह विश्व के हर व्यक्ति के लिए लाभकारी है। योग शरीर और मन के बीच संतुलन स्थापित करता है, जिससे व्यक्ति न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहता है।

योग जीवन का अभिन्न हिस्सा बने: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि योग किसी पंथ या संप्रदाय से जुड़ा नहीं है, बल्कि यह सभी के लिए समान रूप से उपयोगी है। उन्होंने सभी से अपील की कि योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं ताकि व्यक्ति, परिवार और समाज सब मिलकर स्वस्थ रहें। वर्तमान समय में बढ़ती जीवनशैली संबंधी बीमारियों के इलाज में योग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

“करो योग, रहो निरोग” का संदेश

पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि योग दिवस के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की ऋषि परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाई है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि ‘करो योग, रहो निरोग’ मंत्र को अपनाकर अपने जीवन को स्वस्थ बनाएं।

आयुष विभाग ने भी की सराहना

आयुष विभाग के अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि राष्ट्रपति की मौजूदगी में हुआ यह कार्यक्रम ऐतिहासिक है। राष्ट्रपति द्वारा योग को जीवन में अपनाने की अपील से प्रदेश के लोगों में योग के प्रति जागरूकता और बढ़ेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन