20th June 2026

BREAKING NEWS

कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू, सचिन पायलट करेंगे शुभारंभ, कल राहुल गांधी भरेंगे जोश

ट्रैक्टर छोड़ने के बदले 50 हजार मांगने का आरोप, किसान ने खाया जहर

खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को लगाई आग

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, ग्रामीणों ने जमीन मालिक और RI से की मारपीट; हंगामे के बाद पुलिस बल तैनात

एयरफोर्स की निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र, 5G जैमर से लैस हुए परीक्षा केंद्र; जानिए क्या है नई सुरक्षा व्यवस्था

Advertisment

थर-थर कांपेंगे पड़ोसी : भारतीय सेना बॉर्डर पर करने जा रही बड़े स्तर का युद्धाभ्यास; NOTAM जारी

Media Yodha Desk Sat, Oct 25, 2025

राजस्थान और गुजरात के इलाकों में 30 अक्टूबर से 10 नवंबर तक थलसेना, वायुसेना और नौसेना का अभ्यास होने जा रहा है। इसकी सूचना भी जारी कर दी गई है। इसे लेकर NOTAM जारी किया गया है। बता दें कि बीते कई महीने से लगातार सेना का युद्धाभ्यास जारी है। इसी बीच गुजरात और राजस्थान की सीमा में यह युद्धाभ्यास किया जाना है। पड़ोसी देश पाकिस्तान के खिलाफ इसी साल मई महीने में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था, जिसके बाद से भारत अपनी सेना को लगातार किसी भी परिस्थिति में युद्ध के लिए तैयार कर रहा है। 

राजनाथ सिंह ने थार शक्ति का किया अवलोकन

इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास भारतीय सेना के ‘थार शक्ति’ सैन्य अभ्यास का अवलोकन किया। उन्होंने जवानों के साहस, पराक्रम एवं समर्पण की सराहना की। राजनाथ सिंह ने अपने जैसलमेर दौरे के दूसरे दिन लोंगेवाला में इस अभ्यास का अवलोकन किया और यहां रेगिस्तान की रेत पर सैकड़ों जवानों ने आधुनिक युद्ध क्षमता का प्रदर्शन किया और अपना दमखम दिखाया। इस सैन्य अभ्यास में ‘रोबोट डॉग’, ड्रोन, ‘एटॉर एन1200’ जैसे उन्नत वाहन, अत्याधुनिक टैंक और हेलीकॉप्टर शामिल रहे, जिन्होंने भविष्य के युद्ध कौशल और गति-ताकत का अनोखा संगम दिखाया।

क्या होता है NOTAM?

दरअसल, NOTAM का मतलब है "Notice To Airmen"। ये एक नोटिस है, जो पायलटों, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स और विमानन से जुड़े अन्य लोगों को हवाई यात्रा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देता है। NOTAM का मुख्य उद्देश्य हवाई यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाना है। यह अस्थायी परिवर्तनों या खतरों पर अपडेट प्रदान करता है जो उड़ान संचालन को प्रभावित कर सकते हैं, जैसे कि बंद रनवे, प्रतिकूल मौसम की स्थिति या सैन्य अभ्यास। NOTAM का प्राथमिक उद्देश्य सभी संबंधित पक्षों को वास्तविक समय में सूचित करके उड़ान सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन