6th August 2026

BREAKING NEWS

पैसेंजर प्लेन के बेहद करीब पहुंचा हेलीकॉप्टर, VIDEO देख थम जाएंगी सांसें

कलेक्टर ने गठित की 4 सदस्यीय जांच समिति

रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका, बातों में उलझाकर जेवर लेकर फरार हुए आरोपी

ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

सेम लक्षणों में भी डॉक्टर की सलाह क्यों जरूरी?

Advertisment

Indian Army Internship 2026 : युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 75 दिन की ट्रेनिंग के साथ मिलेगा ₹75 हजार तक स्टाइपेंड; फटाफट कर दें अप्लाई

Media Yodha Desk Sun, Aug 2, 2026

Indian Army Internship 2026: भारतीय सेना ने छात्रों के लिए इंडियन आर्मी इंटर्नशिप प्रोग्राम (IAIP) 2026-27 के दूसरे एडिशन के लिए एप्लीकेशन्स मांगे हैं. इस इंटर्नशिप प्रोग्राम में छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, ड्रोन टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स और मैनेजमेंट जैसे आधुनिक क्षेत्रों में काम करने का मौका मिलेगा. इस दौरान इंटर्न्स को 75 हजार रुपये तक का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा. यह इंटर्नशिप स्टूडेंट्स को डिफेंस सेक्टर की जरूरतों और अत्याधुनिक तकनीकों को समझने का मौका देगी. इसके जरिए युवा न केवल प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस हासिल कर सकेंगे, बल्कि देश की सुरक्षा से जुड़े टेक्निकल प्रोजेक्ट्स में भी योगदान दे पाएंगे.

75 दिन का होगा इंटर्नशिप प्रोग्राम

यह इंटर्नशिप प्रोग्राम कुल 75 दिनों का होगा. इसमें शुरुआती 60 दिन प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और ऑफिस वर्क के लिए तय किए गए हैं, जबकि आखिरी 15 दिन वर्क फ्रॉम होम के जरिए पूरे किए जाएंगे. सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को उनकी उपस्थिति और प्रोग्राम की सभी शर्तें पूरी करने के आधार पर स्टाइपेंड दिया जाएगा. इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद ही भुगतान किया जाएगा. यह इंटर्नशिप प्रोग्राम नई दिल्ली/एनसीआर क्षेत्र में होगा. इस दौरान उम्मीदवारों को रहने की व्यवस्था खुद करनी होगी, क्योंकि भारतीय सेना की ओर से हॉस्टल या रहने की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाएगी.

AI, साइबर सिक्योरिटी और ड्रोन समेत कई क्षेत्रों में अवसर

भारतीय सेना ने इस इंटर्नशिप के लिए कई तकनीकी और रणनीतिक क्षेत्रों को शामिल किया है. इनमें शामिल हैं -

  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग

  • साइबर सिक्योरिटी और एथिकल हैकिंग

  • क्वांटम कंप्यूटिंग और क्रिप्टोग्राफी

  • ड्रोन और अनमैन्ड एरियल व्हीकल (UAV)

  • रोबोटिक्स और ऑटोनॉमस सिस्टम

  • स्पेस और सैटेलाइट टेक्नोलॉजी

  • एडवांस्ड वेपन सिस्टम और डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स

  • 5G/6G और कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी

  • फिनटेक

  • स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन और मास मीडिया

  • ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट

  • ऑपरेशनल लॉजिस्टिक्स

इन प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकेंगे छात्र

नेशनल इंटर्नशिप पोर्टल पर कई प्रोजेक्ट बेस्ड इंटर्नशिप उपलब्ध कराई गई हैं. इनमें AI और मशीन लर्निंग इंटर्न, डेटा एनालिस्ट, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, रोबोटिक्स रिसर्च और ड्रोन टेक्नोलॉजी से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं. छात्रों को AI बेस्ड वर्कफ्लो ऑटोमेशन, इंटेलिजेंट AI असिस्टेंट, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, लीगल डॉक्यूमेंट जनरेशन, डिसीजन सपोर्ट सिस्टम और ऑपरेशनल सिस्टम में AI के इस्तेमाल जैसे क्षेत्रों में काम करने का अवसर मिलेगा. इसके अलावा रोबोटिक्स, ऑटोनॉमस ग्राउंड सिस्टम, UAV टेक्नोलॉजी, स्पेस डोमेन अवेयरनेस, SAP ERP टेक्नोलॉजी और डेटा एनालिटिक्स से जुड़े प्रोजेक्ट भी उपलब्ध हैं.

एक ज्यादा इंटर्नशिप के लिए कर सकते हैं अप्लाई 

उम्मीदवार एक से ज्यादा इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन सिलेक्शन होने के बाद उन्हें केवल एक ही ऑफर स्वीकार करना होगा. सेना ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपनी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, रुचि और करियर लक्ष्य के अनुसार सही ऑप्शन चुनें. कई प्रोजेक्ट्स के लिए आवेदन की अंतिम तारीख अलग-अलग है. ज्यादातर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अगस्त 2026 के पहले दो हफ्तों तक जारी रहेगी.

प्लेसमेंट की गारंटी नहीं, मिलेगा अनुभव और सर्टिफिकेट

भारतीय सेना ने साफ किया है कि यह इंटर्नशिप रोजगार या प्लेसमेंट की गारंटी नहीं देती है. इसका मकसद छात्रों को डिफेंस एक्सपर्ट्स के गाइडेंस में काम करने, नई तकनीकों को समझने और प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस हासिल करने का अवसर देना है. इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने वाले छात्रों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा. यह अनुभव भविष्य में तकनीकी और रणनीतिक क्षेत्रों में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन