16th June 2026

BREAKING NEWS

रूस का बॉम्बर विमान हुआ क्रैश, साइबेरिया के जंगलों में गिरा प्लेन, मची अफरा-तफरी - VIDEO

मैदान पर विषेन हालाम्बागे से हुई तीखी नोकझोंक

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन, 22 जून तक भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया नियम

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका... छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ

Advertisment

नई दिल्ली। : भारत ने पाक हमलों को नाकाम किया, ऑपरेशन सिंदूर के बाद एयर डिफेंस सिस्टम ने दिखाई ताकत

admin Thu, May 8, 2025

भारत ने 7-8 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी शिविरों पर सटीक हमले कर आतंक के अड्डों को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने तनाव बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन भारत ने अपने मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम से सभी पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों को बेअसर कर दिया।

सरकार ने गुरुवार को बयान जारी कर बताया कि पाकिस्तान ने उत्तरी और पश्चिमी भारत के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी, मगर हर हमला नाकाम कर दिया गया।


🛑 पाकिस्तान की मिसाइल और ड्रोन हमले विफल

बयान के मुताबिक, 7-8 मई की रात पाकिस्तान ने अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी, उत्तरलाई और भुज जैसे इलाकों में हमले की साजिश रची थी।
लेकिन इंटीग्रेटेड काउंटर UAS ग्रिड और भारत के आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम ने हर खतरे को समय रहते मार गिराया। मलबा बरामद कर पाक हमलों की पुष्टि भी हो चुकी है।


🚀 भारतीय सेना का जवाब—लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार सुबह भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर कई एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया।
विशेष रूप से लाहौर में पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम को बेअसर किया गया है। भारत का जवाब भी समान तीव्रता के साथ दिया गया है, जिससे दुश्मन को बड़ा झटका लगा है।


🔥 एलओसी पर पाक गोलीबारी तेज, भारत का करारा जवाब

बयान में बताया गया कि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में भारी गोलीबारी की। इसमें 16 निर्दोष नागरिकों की मौत हुई, जिनमें तीन महिलाएं और पांच बच्चे भी शामिल हैं।
भारत ने मजबूरन मोर्टार और आर्टिलरी के जरिए पाकिस्तान की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया।


✈️ 25 से ज्यादा एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद, 430 उड़ानें रद्द

सुरक्षा कारणों से भारत ने उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के 27 एयरपोर्ट्स को अस्थाई रूप से बंद कर दिया है।
यह आदेश 10 मई 2025 तक प्रभावी रहेगा। इससे करीब 430 फ्लाइट्स रद्द हुईं, जो देश की कुल उड़ानों का करीब 3 फीसदी हिस्सा है।

प्रभावित एयरपोर्ट्स:

  • पंजाब: लेह, अमृतसर, चंडीगढ़, पटियाला, हलवारा

  • हिमाचल: शिमला, धर्मशाला

  • राजस्थान: जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर, किशनगढ़

  • गुजरात: भुज, जामनगर, राजकोट, मुंद्रा, पोरबंदर, कांडला, केशोद

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन