13th June 2026

BREAKING NEWS

अब दिन की शुरुआत राष्ट्रगान और सरस्वती वंदना से, अंत में गूंजेगा राजगीत

छत्तीसगढ़ की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका, धुएं से इलाके में अफरा-तफरी

नौकरी का झांसा देकर मानव तस्करी! झारखंड की 16 युवतियां कर्नाटक भेजी जा रही थीं, 20 लोग रेस्क्यू

अब नहीं लगाने पड़ेंगे नगर निगम के चक्कर! 24 शहरी सेवाएं लोक सेवा गारंटी अधिनियम में शामिल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे थाना सिटी कोतवाली द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण करन

Advertisment

नई दिल्ली : ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच अहम बातचीत, क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए मिला भारत आने का

admin Wed, Jun 18, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार को टेलीफोन पर महत्वपूर्ण बातचीत हुई। यह बातचीत ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने कई वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को ऑपरेशन सिंदूर की पूरी जानकारी दी। साथ ही उन्हें अगले क्वाड शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आने का न्यौता भी दिया, जिसे राष्ट्रपति ट्रंप ने उत्साह के साथ स्वीकार किया।

आतंकवाद पर भारत का स्पष्ट रुख

पीएम मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर भारत की कड़ी नीति और संप्रभुता पर जोर दिया। विदेश सचिव ने स्पष्ट किया कि भारत ने कभी भी किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार नहीं की है और न ही भविष्य में ऐसा करेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई से जुड़ी चर्चाएं केवल दोनों देशों की सेनाओं के बीच स्थापित चैनलों के जरिये हुईं।

जल्द होगी दोनों नेताओं की मुलाकात

हालांकि जी7 सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात प्रस्तावित थी, लेकिन व्यस्तताओं के कारण वह संभव नहीं हो सकी। राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से पूछा कि क्या कनाडा यात्रा के बाद वे अमेरिका रुक सकते हैं, मगर पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के चलते पीएम मोदी ने असमर्थता जताई। दोनों नेताओं ने भविष्य में जल्द मुलाकात पर सहमति जताई है।

क्वाड सम्मेलन में भारत आमंत्रण

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को अगले क्वाड शिखर सम्मेलन में भारत आने का न्यौता दिया है, जिसे राष्ट्रपति ट्रंप ने स्वीकार किया और भारत यात्रा को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन