23rd June 2026

BREAKING NEWS

रेत में दबी युवती का शव बरामद, हत्या या हादसा? हर पहलू की जांच कर रही पुलिस

बांध में पलटी 9 लोगों से भरी नाव, 3 ग्रामीण लापता, तलाश जारी

16 से 20 जुलाई तक कई ट्रेनों का रूट बदला, सफर से पहले देखें लिस्ट

16 से 20 जुलाई तक कई ट्रेनों का रूट बदला, सफर से पहले देखें लिस्ट

12 तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर, नई पदस्थापना सूची जारी

Advertisment

हार्ट को रखना है हेल्दी तो सुबह की इन गलतियों से रहें दूर : नहीं तो बढ़ सकता है जोखिम

Media Yodha Desk Tue, Jun 23, 2026

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। यंगस्टर्स भी दिल की बीमारी से जुझ रहे हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा इतना क्यों बढ़ रहा है। इसकी असल वजह है सुबह की कुछ अनहेल्दी आदतें। हमारी कुछ ऐसी आदतें, जिन्हें हम बहुत सामान्य मानते हैं, धीरे-धीरे हमारे दिल को कमजोर कर रही हैं। खासकर सुबह की शुरुआत में की जाने वाली गलतियां हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को बढ़ा रही है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि सुबह की कौन कौन सी आदतें दिल की बीमारी को बढ़ा रही है।

1. अलार्म बजते ही झटके से उठना

सुबह गहरी नींद से अचानक और झटके से उठने पर शरीर में 'कोर्टिसोल' और 'एड्रिनलीन' जैसे स्ट्रेस हार्मोन का लेवल तेजी से बढ़ता है। इससे ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट अचानक बढ़ जाते हैं, जो दिल पर भारी दबाव डालता है। ऐसे में अलार्म बजने के बाद बिस्तर पर ही 2 मिनट रुकें, गहरी सांस लें, शरीर को स्ट्रेच करें और फिर धीरे से उठें।

2. उठते ही चाय या कॉफी का सेवन
खाली पेट बेड-टी या कॉफी पीने से शरीर में एसिडिटी बढ़ती है और डिहाइड्रेशन हो सकता है। कैफीन की अत्यधिक मात्रा खाली पेट लेने से दिल की धड़कनें अनियमित हो सकती हैं और ब्लड प्रेशर अचानक स्पाइक कर सकता है। सुबह उठकर सबसे पहले 1-2 गिलास गुनगुना पानी पिएं, ताकि रातभर से डिहाइड्रेट हुए अंगों को ऑक्सीजन मिल सके।

3. हैवी वर्कआउट
सुबह उठते ही बिना वॉर्म-अप किए सीधे हैवी वेट लिफ्टिंग या हाई-इंटेंसिटी कार्डियो शुरू कर देना दिल के लिए खतरनाक हो सकता है। सुबह के वक्त खून थोड़ा गाढ़ा होता है, जिससे ब्लॉकेज का खतरा रहता है। ऐसे में एक्सरसाइज शुरू करने से पहले कम से कम 5 से 10 मिनट का हल्का वॉर्म-अप या स्ट्रेचिंग बेहद जरूरी है।

4. ब्रेकफास्ट स्किप करना या अनहेल्दी खाना
सुबह का नाश्ता न करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बिगड़ जाता है और ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव आता है। वहीं, नाश्ते में ज्यादाऑयली, प्रोसेस्ड फूड या एक्स्ट्रा शुगर लेने से बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जो धमनियों को ब्लॉक करता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन