17th June 2026

BREAKING NEWS

रूस का बॉम्बर विमान हुआ क्रैश, साइबेरिया के जंगलों में गिरा प्लेन, मची अफरा-तफरी - VIDEO

मैदान पर विषेन हालाम्बागे से हुई तीखी नोकझोंक

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन, 22 जून तक भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया नियम

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका... छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ

Advertisment

नई दिल्ली। : देशभर में भारी बारिश का कहर, कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात, अलर्ट जारी

admin Fri, Jun 20, 2025

देशभर में मानसून सक्रिय हो गया है, जिससे कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। इसका असर जनजीवन पर साफ दिख रहा है। गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

झारखंड में स्कूल बंद, बाढ़ ने बिगाड़े हालात

झारखंड में तेज बारिश के चलते शुक्रवार को सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। कई इलाकों में पानी भर गया है, जिससे सड़कें और वाहन डूब गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की है।

महाराष्ट्र और गुजरात में भी आफत की बारिश

महाराष्ट्र के नासिक, पुणे और मुंबई में भी भारी बारिश से हालात खराब हैं। कई जगहों पर जलभराव के कारण यातायात प्रभावित है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गुजरात में बारिश से अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। अहमदाबाद, गांधीनगर, नवसारी सहित कई जिले प्रभावित हैं, जहां राहत और बचाव कार्य जारी है।

बिहार और बंगाल में नदियां उफान पर

बिहार में नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। घाटों का पानी अब सड़कों तक पहुंच गया है। पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश से कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

मौसम विभाग का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। लोगों को सतर्क रहने और केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही बाहर निकलने की सलाह दी गई है। कुछ राज्यों में धूलभरी आंधी की भी चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन