26th April 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक खोज, 3 किलो वजनी दुर्लभ ताम्रपत्र मिला, 2000 साल पुराना इतिहास उजागर

सुकमा की बेटी योहाना का कमाल, 96.2% के साथ बनीं जिला टॉपर, माता-पिता CRPF में तैनात

चलती ट्रेन के स्लीपर कोच में भीषण आग, जान बचाने के लिए यात्रियों ने लगाई छलांग

रायपुर-दुर्ग समेत कई इलाकों में आज हीटवेव का यलो अलर्ट जारी

Amitabh Bachchan ने 23 करोड़ में बेचा था दिल्ली का बंगला, सोपान में बीता था बचपन, बाबूजी- मां की जुड़ी थीं यादें

Advertisment

Heatstroke Symptoms : लू लगने से पहले शरीर देता है चेतावनी, इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Media Yodha Desk Sun, Apr 26, 2026

Heatstroke Symptoms : गर्मी का मौसम अपने साथ तेज धूप और बढ़ता हुआ तापमान लेकर आता है. जैसे-जैसे पारा चढ़ता है, वैसे-वैसे लू लगने (Heatstroke) का खतरा भी बढ़ने लगता है. यह एक ऐसी स्थिति है जो शरीर के लिए बहुत खतरनाक हो सकती है और अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो गंभीर परेशानी पैदा कर सकती है. अक्सर लोग सोचते हैं कि लू अचानक लग जाती है, लेकिन ऐसा नहीं है. शरीर पहले ही कुछ संकेत देना शुरू कर देता है, जिन्हें अगर हम समझ लें तो बड़ी समस्या से बचा जा सकता है. खासकर बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और जो लोग धूप में ज्यादा समय तक काम करते हैं, उन्हें इसका खतरा ज्यादा होता है. ऐसे में आइए आज हम आपको बताते हैं कि गर्मी में लू लगने से पहले शरीर क्या-क्या संकेत देता है और इन्हें कैसे पहचाना जा सकता है.

गर्मी में लू लगने से पहले शरीर क्या-क्या संकेत देता है

1. तेज सिरदर्द और चक्कर आना - लू लगने से पहले सबसे आम संकेत है अचानक तेज सिरदर्द होना, ऐसा महसूस होता है जैसे सिर भारी हो गया हो या धड़क रहा हो. इसके साथ-साथ चक्कर भी आने लगते हैं. यह इस बात का संकेत होता है कि शरीर का तापमान बढ़ रहा है और दिमाग पर गर्मी का असर पड़ने लगा है. अगर ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत धूप से हट जाना चाहिए.

2. बहुत ज्यादा कमजोरी और थकान महसूस होना - दूसरा बड़ा संकेत  शरीर में अचानक बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी आ जाना है. ऐसा लगता है जैसे शरीर में ताकत ही नहीं बची हो और कोई भी काम करना मुश्किल हो रहा हो. कभी-कभी व्यक्ति को चलने-फिरने में भी परेशानी होने लगती है. यह इस बात का संकेत है कि शरीर गर्मी को संभाल नहीं पा रहा है.

3. पसीने में बदलाव - लू लगने से पहले पसीने में बदलाव एक बहुत जरूरी संकेत होता है.कुछ लोगों को बहुत ज्यादा पसीना आने लगता है, जबकि कुछ मामलों में पसीना अचानक बंद हो जाता है. दोनों ही स्थिति खतरनाक होती हैं क्योंकि इसका मतलब है कि शरीर अपना तापमान कंट्रोल नहीं कर पा रहा है.

 4. मुंह सूखना और प्यास ज्यादा लगना - गर्मी बढ़ने पर शरीर जल्दी डिहाइड्रेट होने लगता है. ऐसे में मुंह सूखने लगता है और बार-बार पानी पीने की इच्छा होती है.अगर इस संकेत को नजरअंदाज किया जाए तो शरीर में पानी की कमी और बढ़ सकती है, जिससे लू लगने का खतरा बढ़ जाता है.

5. बेचैनी, घबराहट और ध्यान लगाने में परेशानी - लू लगने से पहले व्यक्ति को अचानक बेचैनी महसूस होने लगती है. दिल घबराने लगता है और किसी भी काम में मन नहीं लगता है. कई बार ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो जाता है और व्यक्ति उलझन महसूस करता है. यह दिमाग पर गर्मी के असर का संकेत होता है.

6. हल्का बुखार या शरीर का गर्म महसूस होना - शुरुआत में शरीर हल्का गर्म महसूस होने लगता है या बुखार जैसा लग सकता है. यह इस बात का संकेत है कि शरीर का तापमान सामान्य से ऊपर जा रहा है. अगर इसे समय पर नहीं संभाला गया तो स्थिति लू में बदल सकती है.

लू से बचाव के आसान तरीके

1. लू से बचने के लिए कुछ आसान सावधानियां बहुत मददगार होती हैं. जैसे दोपहर की तेज धूप में बाहर जाने से बचें.

2. हल्के और सूती कपड़े पहनें.

3. सिर को ढक कर रखें.

4. खूब पानी और लिक्विड पीते रहें.

5. नारियल पानी, नींबू पानी और छाछ का सेवन करें.

6. लंबे समय तक धूप में काम करते समय बीच-बीच में आराम करें.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन