16th June 2026

BREAKING NEWS

रूस का बॉम्बर विमान हुआ क्रैश, साइबेरिया के जंगलों में गिरा प्लेन, मची अफरा-तफरी - VIDEO

मैदान पर विषेन हालाम्बागे से हुई तीखी नोकझोंक

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन, 22 जून तक भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया नियम

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका... छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ

Advertisment

पंचकूला : हरियाणा के पंचकूला में दिल दहला देने वाली घटना: एक ही परिवार के 7 लोगों ने की आत्महत्या, कर्ज और आर्थिक तंगी बनी वजह

admin Tue, May 27, 2025

हरियाणा के पंचकूला में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के सात लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। यह हृदयविदारक घटना पंचकूला के सेक्टर 27 की है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस, डीसीपी हिमाद्री कौशिक और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी सातों लोगों को बेसुध हालत में सेक्टर 26 के ओजस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक अन्य व्यक्ति की मौत सेक्टर 6 सिविल अस्पताल में हुई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

मृतकों की पहचान और पारिवारिक पृष्ठभूमि

पुलिस जांच में मृतकों की पहचान हो चुकी है। आत्महत्या करने वाले सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। मृतकों में प्रवीण मित्तल, उनके पिता देशराज मित्तल, मां, पत्नी और तीन बच्चे (दो बेटियां और एक बेटा) शामिल हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, यह परिवार मूल रूप से हरियाणा के हिसार जिले का रहने वाला था। पहले उन्होंने पंचकूला में स्क्रैप का व्यवसाय किया, लेकिन उसमें घाटा होने के बाद पूरा परिवार देहरादून चला गया। वहां लगभग आठ साल तक रहने के बाद प्रवीण मित्तल अपने माता-पिता, पत्नी और बच्चों के साथ वापस पंचकूला लौट आया था। यहां वे सेक्टर 27 में किराए के मकान में रह रहे थे।

आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से टूटा परिवार

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, प्रवीण मित्तल के परिवार पर भारी कर्ज था। देहरादून में उन्होंने टूर एंड ट्रेवल्स का बिजनेस शुरू किया था, लेकिन इसमें भी उन्हें तगड़ा घाटा हुआ। आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो चुकी थी कि परिवार के पास रोजमर्रा के खर्च के लिए भी पैसे नहीं बचे थे। आमदनी के सारे साधन खत्म हो चुके थे और परिवार पूरी तरह से कर्ज में डूब चुका था। इसी तनाव और आर्थिक तंगी से परेशान होकर पूरे परिवार ने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाया।

गाड़ी में बैठे थे परिवार के सभी सदस्य

इस दर्दनाक घटना की एक और हैरान करने वाली बात यह है कि जहर खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर खड़ी एक गाड़ी में बैठे थे। पुलिस जांच कर रही है कि सभी ने जहर खाने के बाद घर से बाहर निकलकर गाड़ी में बैठने का फैसला क्यों किया? या फिर वे कहीं और से लौटने के बाद गाड़ी में ही बैठ गए थे और वहीं उनकी हालत बिगड़ गई। फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

सोमवार देर रात 11 बजे पुलिस को मिली सूचना

घटना की जानकारी उस समय मिली जब सोमवार रात करीब 11 बजे किसी व्यक्ति ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया। सूचना देने वाले व्यक्ति ने बताया कि सेक्टर 27 में एक गाड़ी खड़ी है, जिसमें कुछ लोग बैठे हुए हैं और उनकी हालत काफी गंभीर है। सूचना मिलते ही पुलिस की ईआरवी टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने देखा कि गाड़ी में सात लोग बेसुध हालत में बैठे थे और उनकी हालत बहुत खराब थी। तुरंत सभी को सेक्टर 26 के ओजस अस्पताल ले जाया गया। इसी दौरान घर से एक अन्य व्यक्ति तड़पते हुए बाहर निकला, जिसे पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान सभी सात लोगों की मौत हो गई।

पुलिस जांच जारी, आर्थिक तंगी को माना जा रहा आत्महत्या की वजह

फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में यही सामने आया है कि आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से दबे होने के कारण परिवार ने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस परिवार के करीबियों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है, ताकि मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सके। पंचकूला पुलिस का कहना है कि इस घटना की हर पहलू से जांच की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की लापरवाही या साजिश की संभावना को नकारा जा सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन