22nd April 2026

BREAKING NEWS

मड़वारानी पहाड़ी से लौट रही श्रद्धालुओं की पिकअप का ब्रेक फेल, पेड़ से टकराई

आंगनबाड़ी में नौकरी का शानदार मौका – जानें योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया की पूरी डिटेल्स

अब नहीं पड़ेगी लंबी यात्रा की जरूरत… बिलासपुर से दिल्ली के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू, इस दिन से भर सकेंगे उड़ान

LPG सिलेंडर से छुटकारा! अब घर-घर पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस, हरियाणा की कंपनी को मिला बड़ा कॉन्ट्रैक्ट

सचिन तेंदुलकर के दंतेवाड़ा दौरे में बड़ा बदलाव, छिंदनार गांव में अब सीएम साय भी नहीं होंगे साथ

Advertisment

Heart Beat Per Minute Per Day : एक दिन में कितनी बार धड़कता है दिल? शरीर को फिट रखने के लिए कितना खून पंप करता है हार्ट, जानकर हैरान रह जाएंगे

Media Yodha Desk Wed, Apr 22, 2026

Heart Beat Per Minute Per Day: दिल का हाल जानना फिट रहने के लिए बहुत जरूरी है। दिल सिर्फ खून ही पंप नहीं करता बल्कि आपकी फीलिंग और इमोशन्स को भी कंट्रोल करता है। इसलिए जब-जब दिल की धड़कन तेज हो या जब दिल थोड़ा मायूस हो उसका हाल जरूर जानें। क्योंकि ये शरीर की ऐसा मशीन है जो हमें जिंदा रखती है। बिना रुके बिना थमे ये मशीन रात दिन काम करती रहती है, लेकिन जैसे ही ये मशीन किसी कारण से बंद हुई आपकी जिंदगी भी रुक जाती है। इसलिए दिल को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखना बहुत जरूरी है। शरीर के सारे अंगों को स्वस्थ रखने के लिए खून को दिनभर लगातार पंप करना पड़ता है। आइये जानते हैं 1 दिन में दिल कितनी बार धड़कता है। 1 मिनट में दिल कितना खून पंप करता है और औसतन 80 साल में आपका दिल कितना काम करता है।

1 मिनट में दिल कितनी बार धड़कता है?

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट के चेयरमैन और जाने माने डॉक्टर अशोक सेठ ने बताया औसतन एक इंसान का दिल 1 मिनट में 80 से 100 बार धड़कता है। इसमें 80 का औसत मानकर चलते हैं। यानि 1 सेकेंड में हमारा दिल 1 बार से ज्यादा धड़कता है और करीब 5 लीटर खून को पंप करता है। अब सोचिए 1 मिनट में 5 लीटर खून को पंप करता है हार्ट तो ये कितनी पॉवरफुल मशीन होगी।

1 दिन में हार्ट कितनी बार धड़कता है?

सामान्य इंसान का दिल 1 दिन में करीब 1 लाख बार बीट करता है। दिल ऐसा इंजन है जो 1 साल में 365 लाख बार धड़कता है। अगर आप 80 साल तक जिंदा रहते हैं तो आपके पूरे जीवन काल में हार्ट 292 करोड़ बार धड़कता है। अब आप सोचिए भगवान ने हमारे शरीर में कैसा मजबूत अंग दिया है जिससे हमारी जिंदगी चल रही है। इसलिए हर तरह से दिल का हाल बहुत जरूरी हो गया है।

दिल को मजबूत कैसे बनाएं

दिल को मजबूत बनाने के लिए व्यायाम सबसे जरूरी है। आपको रोजाना किसी न किसी तरह की कोई फिजिकल एक्टिविटी जरूर करनी चाहिए। रनिंग, जॉगिंग और कार्डियो एक्सरसाइज को हार्ट के लिए अच्छा माना जाता है। वहीं हार्ट के लिए रॉ फूड यानि कच्चा खाना, कम तेल और चीनी वाला भोजन फायदेमंद है। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियों का सेवन करें। वजन कम रखें, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल से दूर रहें। आपका दिल इससे स्वस्थ रहेगा और अच्छी तरह पंप करता रहेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन