14th June 2026

BREAKING NEWS

अब दिन की शुरुआत राष्ट्रगान और सरस्वती वंदना से, अंत में गूंजेगा राजगीत

छत्तीसगढ़ की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका, धुएं से इलाके में अफरा-तफरी

नौकरी का झांसा देकर मानव तस्करी! झारखंड की 16 युवतियां कर्नाटक भेजी जा रही थीं, 20 लोग रेस्क्यू

अब नहीं लगाने पड़ेंगे नगर निगम के चक्कर! 24 शहरी सेवाएं लोक सेवा गारंटी अधिनियम में शामिल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे थाना सिटी कोतवाली द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण करन

Advertisment

सोनीपत/पानीपत : हरियाणवी मॉडल सिम्मी चौधरी हत्याकांड का खुलासा, बॉयफ्रेंड सुनील गिरफ्तार

हरियाणा की मशहूर हरियाणवी मॉडल और एक्ट्रेस शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पानीपत पुलिस ने इस हत्याकांड में मॉडल के बॉयफ्रेंड सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

नहर से मिली थी सिम्मी चौधरी की लाश

16 जून को सोनीपत के खांडा गांव के पास रिलायंस नहर में सिम्मी चौधरी का शव बरामद हुआ था। शव की पहचान हाथ और शरीर पर बने टैटू के आधार पर की गई। सिम्मी की बहन ने पानीपत के ओल्ड इंडस्ट्रियल थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद जांच शुरू हुई।

ऐसे हुआ हत्याकांड का खुलासा

डीएसपी सतीश कुमार वत्स ने मीडिया को बताया कि जांच के दौरान शक की सुई सिम्मी के बॉयफ्रेंड सुनील पर गई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें सुनील ने हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि 14 जून को वह सिम्मी को एक गांव में ले गया था। दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने चाकू से वार कर सिम्मी की हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया।

आरोपी की कार भी बरामद

पुलिस ने सुनील की कार दिल्ली पैरलल नहर से बरामद की है। आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा जाएगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि हत्या में कोई और भी शामिल था या नहीं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन