8th August 2026

BREAKING NEWS

बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

अगस्त में 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, छत्तीसगढ़ के बैंक भी रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

MBBS-BDS में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, पहले चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Advertisment

सोनीपत (हरियाणा): : हरियाणा की मशहूर मॉडल सिम्मी चौधरी की नहर में मिली लाश, गला रेतकर की गई हत्या

admin Mon, Jun 16, 2025

हरियाणा के सोनीपत जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब खांडा गांव से गुजर रही रिलायंस नहर में एक युवती का शव बरामद हुआ। जब पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो उसकी पहचान पानीपत के खलीला माजरा गांव की रहने वाली शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी के रूप में हुई। सिम्मी हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में मॉडलिंग करती थी।

गला रेतकर की गई हत्या

शव के गले पर तेजधार हथियार के गहरे जख्म के निशान मिले हैं, जिससे पुलिस को अंदेशा है कि सिम्मी की बेरहमी से गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

बहन ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

जानकारी के अनुसार सिम्मी चौधरी अपनी बहन नेहा के साथ पानीपत की सतकरतान कॉलोनी में रह रही थी। रविवार को सिम्मी के अचानक लापता होने के बाद उसकी बहन ने पानीपत के ओल्ड इंडस्ट्रियल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

सोनीपत पुलिस ने पानीपत पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों और आरोपियों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जो जांच में अहम कड़ी साबित हो सकती है।

इलाके में दहशत का माहौल

इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन