5th August 2026

BREAKING NEWS

गले में फंदा, मुंह में कपड़ा… Instagram फ्रेंडशिप के बाद प्रेमी ने की गर्लफ्रेंड की हत्या

जंगल में भालू ने किया हमला, दो लोगों की गई जान, एक की हालत नाजुक

संसदीय पैनल ने Meta CEO को दिया अल्टीमेटम, वीडियो हटाने पर बढ़ा विवाद

छत्तीसगढ़ में AI मिशन और BEML प्लांट को हरी झंडी, सुशासन और रोजगार पर बड़ा दांव

अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अंतरिम जमानत मंजूर

Advertisment

मैदान पर ऐसी हरकत कर बुरे फंसे Hardik Pandya : BCCI ने ले लिया कड़ा एक्शन

Media Yodha Desk Thu, May 21, 2026

हार्दिक पांड्या के दिन लगता ठीक नहीं चल रहे हैं। उनकी कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम पहले ही आईपीएल से बाहर हो चुकी है। इस बीच टीम अपने बचे हुए लीग मैच खेल रही है। अब केकेआर के मैच के दौरान हार्दिक पांड्या ने कुछ ऐसा कर दिया, जो गलत था और इस पर बीसीसीआई ने कड़ा एक्शन लिया है। अगर आप सोच रहे हैं कि ये स्लोओवर रेट का मामला है तो गलत है। हार्दिक पांड्या ने मैच के दौरान कुछ ऐसी हरकत की है, जो उन्हें नहीं करनी चाहिए थी। 

हार्दिक पांड्या की मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगा

आईपीएल की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इतना ही नहीं उन्हें एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया है। बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डेंस में आईपीएल के मैच के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए IPL की आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए की गई है। 

विकेट की बेल्स हार्दिक पांड्या ने मैच के दौरान गिराई थी

इस दौरान बताया गया है कि हार्दिक पांड्या को IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करते हुए पाया गया। यह जो मैच के दौरान क्रिकेट के सामान या कपड़ों, मैदान के उपकरणों या फिक्स्चर और फिटिंग्स का गलत इस्तेमाल से संबंधित है। यह घटना मैच की दूसरी पारी के 10वें ओवर की चौथी गेंद पर हुई। हार्दिक पांड्या अपने रनअप पर वापस जाते समय, विकेट की बेल्स को जोर से मार दिया था। 

वापसी के बाद भी नहीं दिखा हार्दिक पांड्या का जलवा

इस सीजन के अपने 13वें मैच में मुंबई इंडियंस का मुकाबला केकेआर से हुआ था। इसमें पहले बैटिंग करते हुए मुंबई ने आठ विकेट पर केवल 147 रन ही बनाए थे। जिसे केकेआर ने 18.5 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया और कोलकाता ने मैच चार विकेट से जीत लिया। खुद हार्दिक पांड्या कुछ मैच मिस करने के बाद वापसी कर रहे थे। इसमें हार्दिक पांड्या ने 27 बॉल पर केवल 26 रनों की एक छोटी सी पारी खेली। गेंदबाजी के लिए आए हार्दिक ने दो ओवर में 13 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी। 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन